Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। रायपुर की बेटी आस्था मानिक ने बनाया AI लर्निंग टूल, UPSC छात्रों को ‘Padhle AI’ से मिलेगी स्मार्ट तैयारी
BREAKING

रायपुर की बेटी आस्था मानिक ने बनाया AI लर्निंग टूल, UPSC छात्रों को ‘Padhle AI’ से मिलेगी स्मार्ट तैयारी

इंटरनेट से खुद सीखी AI और डिजिटल स्किल, भाई के साथ मिलकर बनाया फ्रॉड डिटेक्शन एप “कर्तव्य”, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की पहचान

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की एक बेटी तकनीक के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है। रायपुर की आस्था मानिक (29) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में कदम रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

खास बात यह है कि आस्था ने डिजिटल स्किल और AI की समझ किसी विशेष कोर्स से नहीं, बल्कि इंटरनेट और खुद के अनुभव से सीखी। आज वह AI तकनीक की मदद से UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए स्मार्ट लर्निंग टूल विकसित कर रही हैं।

रायपुर से शुरू हुआ सफर

आस्था मानिक का बचपन रायपुर में बीता। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक प्राइवेट इंग्लिश स्कूल से की। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए वे विशाखापट्टनम चली गईं। आगे की पढ़ाई उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से BBA-IB (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन-इंटरनेशनल बिजनेस) में पूरी की।

वर्तमान में आस्था गुरुग्राम (हरियाणा) में रहकर AI जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रही हैं और शिक्षा व तकनीक से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

इंटरनेट से सीखी डिजिटल स्किल

आस्था बताती हैं कि उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग या AI सीखने के लिए कोई औपचारिक कोर्स नहीं किया।

उनका कहना है कि

“मैंने यूट्यूब और इंटरनेट की मदद से खुद सीखना शुरू किया। जो भी सीखा उसे प्रैक्टिकल में किया, इसी अनुभव के कारण इंटरव्यू में मेरे जवाब मजबूत रहे और मुझे पहली नौकरी मिली।”

आस्था मानती हैं कि खुद से सीखने और लगातार प्रयोग करने की आदत ही उन्हें टेक्नोलॉजी की दुनिया तक लेकर आई।

UPSC छात्रों के लिए AI टूल

UPSC एस्पिरेंट्स की पढ़ाई और मानसिक दबाव को देखते हुए आस्था ने AI आधारित एक सिस्टम तैयार किया। यह सिस्टम छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को समझने में भी मदद कर सकता है।

इसके अलावा उन्होंने ऐसा AI टूल भी बनाया जो न्यूजपेपर से UPSC से जुड़ा जरूरी कंटेंट अपने आप निकालकर व्यवस्थित कर देता है।

आस्था के अनुसार

सुबह न्यूजपेपर अपलोड करने के बाद AI प्रीलिम्स और मेंस के हिसाब से पूरा कंटेंट तैयार कर देता है, जिससे शिक्षकों और कंटेंट टीम का काफी समय बच जाता है।

अब बना रहीं “Padhle AI

आस्था इन दिनों “Padhle AI” नाम के नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। यह एक AI आधारित स्मार्ट लर्निंग प्लेटफॉर्म होगा, जो UPSC और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को कम समय में बेहतर तरीके से पढ़ाई करने में मदद करेगा।

उनका कहना है कि आज कई वर्किंग प्रोफेशनल्स के पास पढ़ाई के लिए ज्यादा समय नहीं होता, ऐसे में AI तकनीक उनकी तैयारी को आसान बना सकती है।

AI से बनाया फ्रॉड डिटेक्शन एप

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Buildathon में आस्था और उनके भाई अनुराग मानिक ने “कर्तव्य” नाम का AI एप तैयार किया।

यह एप ऐसी तकनीक पर आधारित है जो AI से बनाई गई आवाज (Deepfake) और असली आवाज में अंतर पहचान सकती है, जिससे डिजिटल फ्रॉड का पता लगाया जा सकता है।

इस प्रतियोगिता में देशभर से 40 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। तीन कठिन चरणों को पार करते हुए आस्था और अनुराग की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

👉इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दोनों को बधाई दी।

👉महिलाओं के लिए आस्था का संदेश

👉महिला दिवस के अवसर पर आस्था ने कहा कि

“अगर सीखने की इच्छा हो तो इंटरनेट सबसे बड़ा शिक्षक बन सकता है। लड़कियों को टेक्नोलॉजी से डरने की जरूरत नहीं है। नई तकनीक सीखकर वे अपने लिए नए अवसर बना सकती हैं।”

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ