Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। कोण्डागांव में बनेगा मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
BREAKING

कोण्डागांव में बनेगा मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

 मोरल ग्रुप ऑफ कम्पनीज ने किया ऐलान,भूमिपूजन की तैयारी तेज - क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार के अवसर

कोण्डागांव बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक सौगात सामने आई है। देश की प्रतिष्ठित संस्था मोरल ग्रुप ऑफ कम्पनीज द्वारा यहां मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना की घोषणा की गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय उपचार की सुविधा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेगी।

मोरल ग्रुप ऑफ कम्पनीज, जो पिछले 19 वर्षों से देशभर में सक्रिय है और जिसकी 45 से अधिक कम्पनियां भारत के विभिन्न राज्यों में कार्यरत हैं, अपने मिशन अमर के अंतर्गत रियल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से पूरे भारत में 108 अस्पतालों की स्थापना का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में बस्तर संभाग के कोण्डागांव जिले को चिन्हांकित किया गया है और यहां शीघ्र ही अस्पताल के भूमिपूजन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इससे पहले देश के विभिन्न स्थानों पर 5 अस्पतालों का भूमिपूजन किया जा चुका है।

इस संबंध में 14 फरवरी को कोण्डागांव के ऑडिटोरियम हॉल में "मोरल उत्कर्ष सम्मेलन" का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों मोरल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोरल ग्रुप ऑफ कम्पनीज के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजय कुमार शर्मा शामिल हुए। उन्होंने बताया कि संस्था वर्ष 2007 से गरीबी मुक्त, बीमारी मुक्त, भेदभाव मुक्त एवं बेरोजगारी मुक्त भारत के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और वर्तमान में देशभर में 25 लाख से अधिक मोरल परिवार इस मिशन से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रस्तावित अस्पताल में क्षेत्रवासियों को ओपीडी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि अन्य उपचारों पर 10 से 40 प्रतिशत तक की रियायत प्रदान की जाएगी। साथ ही अस्पताल से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लिए निःशुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी, जिससे मरीजों को अस्पताल आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अस्पताल की स्थापना से न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि सैकड़ों स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मोरल ग्रुप द्वारा बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अन्य योजनाओं की भी घोषणा की गई है, जिसमें जगदलपुर में सिटी वेस्टा होटल, रियल एस्टेट परियोजनाएं तथा कोण्डागांव और नारायणपुर में शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित करने की योजना शामिल है। इन संस्थानों में बच्चों के विकास से लेकर अनुसंधान तक की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस महत्वपूर्ण घोषणा से मोरल परिवार के सदस्यों सहित क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में उपस्थित श्री केवल करन, श्री सूर्यप्रसाद दीवान एवं श्री योगेंद्र कुमार देवांगन द्वारा भी अस्पताल परियोजना और संस्था की भावी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह परियोजना कोण्डागांव जिले के स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ