Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। विश्रामपुरी में मनरेगा बचाओ संग्राम: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय धरना
BREAKING

विश्रामपुरी में मनरेगा बचाओ संग्राम: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का एकदिवसीय धरना


23 फरवरी 2026 विश्रामपुरी। हिमांशु बघेल 

भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर अथवा समाप्त करने के कथित प्रयासों के विरोध में मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को विश्रामपुरी में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

यह धरना प्रदर्शन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ेराजपुर के तत्वावधान में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष रवि घोष ने की।

धरना स्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच पर अमीन मेमन (प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग), महेंद्र नेताम (प्रदेश अध्यक्ष, पंचायती राज संगठन), महंगु मरकाम (प्रदेश सचिव), राज मरकाम (जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष), राजेश नेताम (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), जेठू मण्डावी (जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष), हीरालाल नेताम (जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष), रामचरण सोरी (जिला पंचायत सदस्य) एवं पिताम्बर नाग (जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सुकमन नेताम (अध्यक्ष, जनपद पंचायत बड़ेराजपुर), नारायण नेताम (उपाध्यक्ष) और ज्ञानदास कोर्राम (जिला कांग्रेस कमेटी सचिव) सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल तथा मंडल-सेक्टर-बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीण मजदूरों की जीवनरेखा है। इस कानून को कमजोर करने का कोई भी प्रयास मजदूरों के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए मनरेगा को यथावत बनाए रखने, प्रत्येक जरूरतमंद को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने और मजदूरी के त्वरित भुगतान की मांग की।

धरना प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मनरेगा की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और निर्धारित समय पर सम्पन्न हुआ।

---------------------

👉 खबरें और भी है -

  • इंडिया AI इफेक्ट सम्मिट-2026

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/02/india-ai-impact-summit-2026-protest-delhi-police-raid-up-mp.html

  • पाकिस्तान एयरस्ट्राईक अफगानिस्तान 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/02/pakistan-airstrike-afghanistan-19-civilians-killed-taliban-warning.html

  • देल्ही टेरर प्लाट फोल्ड

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/02/delhi-terror-plot-foiled-8-suspects-arrested-isi-bangladesh-link.html


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ