नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बहला-फुसलाकर ले गया,पथरिया पुलिस ने भेजा जेल
मंदिर घुमाने के बहाने बिलासपुर से ले जाकर किया दैहिक शोषण, आरोपी बिट्टू कुर्रे पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई
मुंगेली/पथरिया। मुंगेली जिले में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पथरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती की थी और बाद में उसे बहाने से अपने गांव ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में की गई। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों और गुम हुए बच्चों के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में पथरिया थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई पहचान
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 7 मार्च 2026 को थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वर्ष 2025 में इंस्टाग्राम के माध्यम से बिट्टू कुर्रे नाम के युवक से उसकी पहचान हुई थी।
दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया।
घुमाने के बहाने ले गया गांव
रिपोर्ट के अनुसार आरोपी बिलासपुर आया और पीड़िता को गार्डन घुमाने ले गया। इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को मंदिर घुमाने के बहाने से उसे अपने गांव डिघोरा ले गया।
पीड़िता के अनुसार वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।
कई बार किया दैहिक शोषण
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे डराकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लगातार मानसिक दबाव और धमकी के कारण वह काफी समय तक किसी को इस घटना के बारे में बता नहीं पाई।
बाद में हिम्मत जुटाकर उसने थाना पथरिया में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी डायनी उर्फ बिट्टू कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
डायनी उर्फ बिट्टू कुर्रे
पिता – राजेश कुमार कुर्रे
उम्र – 18 वर्ष 4 माह
निवासी – डिघोरा, थाना पथरिया, जिला मुंगेली
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
आरोपी के खिलाफ थाना पथरिया में
अपराध क्रमांक 57/2026 दर्ज किय गया है। उस पर धारा 137(2),धारा 64,धारा 64(2)(ड),धारा 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS),पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस पूरे मामले में कार्रवाई करने में थाना पथरिया की पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्रवाई में विशेष रूप से
थाना प्रभारी गिरिजा शंकर यादव,उप निरीक्षक नरेश साहू,प्रधान आरक्षक प्रकाश,वीरभद्र सिंह,हलीश गेदले,विनोद बंजारे,राजतिलक बंजारे,स्वारथ लाल ध्रुव,मनीष गेंदले का सराहनीय योगदान रहा।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
👉 खबरें और भी है -
🔍 पथरिया की जर्जर सड़क पर सियासत: लोरमी में करोड़ों के विकास कार्य, मुंगेली मुख्यालय भी सवालों के घेरे में


%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ