Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, धोखाधड़ी की शिकायत पर जांच के निर्देश
BREAKING

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, धोखाधड़ी की शिकायत पर जांच के निर्देश

 

मुंगेली, 10 मार्च 2026। कोशलभूमि न्यूज 

जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में Kundan Kumar कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिलेभर से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में मुंगेली, पथरिया और लोरमी विकासखंड से बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निजी अस्पताल पर धोखाधड़ी की शिकायत, जांच के निर्देश

जनदर्शन के दौरान ग्राम ढबहा के निवासी विनोद ने एक निजी चिल्ड्रन अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके नवजात बच्चे के इलाज के नाम पर अस्पताल द्वारा भारी राशि ली गई, लेकिन बच्चे के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। शिकायतकर्ता के अनुसार मात्र छह दिनों में इलाज के नाम पर 1 लाख 14 हजार रुपये नकद और 80 हजार रुपये आयुष्मान कार्ड से लिए गए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार, सीएमएचओ और डीपीएम सहित अन्य अधिकारियों की टीम गठित कर जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजनों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जमीन सीमांकन नहीं होने की शिकायत

ग्राम घोरपुरा के सुरेन्द्र सिंह ने आरआई और पटवारी द्वारा जमीन का सीमांकन नहीं करने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन

जनदर्शन कार्यक्रम में कई नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। ग्राम मोहभट्टा की प्रियंका गंधर्व ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। कबीर वार्ड के महेन्द्र भारती ने त्रुटि सुधार कर बी-वन ऑनलाइन कराने का आवेदन दिया। ग्राम लालपुर थाना के रामगोपाल जायसवाल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी।

इसी तरह ग्राम अमलडीही के बबलू भास्कर ने श्रम कार्ड में परिजनों का नाम जोड़ने, नगर पंचायत बरेला के बेनीराम धुरी ने अपने मृत पुत्र का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराने, मजगांवपारा के साहिल पीटर ने जाति प्रमाण पत्र बनवाने तथा ग्राम सेमरिया के श्रवण राजपूत ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन दिलाने के लिए आवेदन दिया।

इसके अलावा ग्राम सुरही के बिमलेश ने आवासीय पट्टा दिलाने, ग्राम गंधीरवाडीह के ग्रामीणों ने नाली और सड़क निर्माण कराने, ग्राम सेमरिया के पीयूष सिंह ने आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार कराने, ग्राम भटगांव के भरतलाल साहू ने नया आधार कार्ड बनवाने तथा ग्राम झझपुरीकला के मिल्लूराम साहू ने अपनी मृत पत्नी के बैंक खाते की राशि नामिनी को दिलाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

ग्राम लालपुर थाना की करीना कुर्रे ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा भी कई अन्य आवेदकों से विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

त्वरित और पारदर्शी सेवा देना प्रशासन की प्राथमिकता

कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर और संवेदनशील मामलों में मौके पर जाकर जांच करें और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

 


 👉 खबरें और भी है -

🔍 पथरिया की जर्जर सड़क पर सियासत: लोरमी में करोड़ों के विकास कार्य, मुंगेली मुख्यालय भी सवालों के घेरे में

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/mungeli-vikas-vivad-lormi-pathariya-sadak-issue.html

🔍मुंगेली-बिलासपुर रोड की बदहाल हालत: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं सुधरी तखतपुर-बरेला सड़क- विशेष रिपोर्ट 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/mungeli-bilaspur-road-condition-takhatpur-barela.html

🔍 उद्घाटन के छः महीने बाद भी उप-तहसील भवन चकरभठा  में लटक रहे ताले वहीं भारी विरोध के बाद भी खुल गए नये शराब दुकान-लोगों में आक्रोश 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/up-tehsil-chakarbhatha-closed-mungeli-news.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ