Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। पीएम आवास योजना में गड़बड़ी: सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र बर्खास्त
BREAKING

पीएम आवास योजना में गड़बड़ी: सचिव, रोजगार सहायक और आवास मित्र बर्खास्त

 


सुकमा | छत्तीसगढ़

सुकमा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। विकासखंड कोंटा की ग्राम पंचायत बंडा में शासकीय राशि के उपयोग में गड़बड़ी की शिकायत सही पाए जाने के बाद कई जिम्मेदार कर्मचारियों को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए दी गई सरकारी राशि के उपयोग में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच दल गठित किया था। विस्तृत जांच में वित्तीय गड़बड़ियों के तथ्य सामने आने के बाद प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई के तहत ग्राम पंचायत बंडा के तत्कालीन सचिव कृष्ण प्रकाश सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं वर्तमान सचिव गरिमा नाग और सचिव जी. लक्ष्मी को कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश देते हुए अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

इन कर्मचारियों पर भी गिरी गाज

इस मामले में ग्राम पंचायत के आवास मित्र, रोजगार सहायक और जनपद पंचायत कोंटा के आवास ऑपरेटर को भी पद से बर्खास्त कर दिया गया है। इसके अलावा जनपद पंचायत कोंटा के ब्लॉक समन्वयक (आवास) को कलेक्टर द्वारा अंतिम चेतावनी जारी की गई है और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार कार्रवाई से पहले सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया गया था और तथ्यों के आधार पर ही यह निर्णय लिया गया है।

ग्रामीणों के अधिकार छीनने वालों पर सख्ती

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीणों के अधिकारों का हनन करने या शासकीय राशि के दुरुपयोग में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी किसी भी शासकीय योजना में अनियमितता पाए जाने पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।


 💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

 


 👉 खबरें और भी है -

🔍 पथरिया की जर्जर सड़क पर सियासत: लोरमी में करोड़ों के विकास कार्य, मुंगेली मुख्यालय भी सवालों के घेरे में

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/mungeli-vikas-vivad-lormi-pathariya-sadak-issue.html

🔍मुंगेली-बिलासपुर रोड की बदहाल हालत: कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं सुधरी तखतपुर-बरेला सड़क- विशेष रिपोर्ट 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/mungeli-bilaspur-road-condition-takhatpur-barela.html

🔍 उद्घाटन के छः महीने बाद भी उप-तहसील भवन चकरभठा  में लटक रहे ताले वहीं भारी विरोध के बाद भी खुल गए नये शराब दुकान-लोगों में आक्रोश 

https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/03/up-tehsil-chakarbhatha-closed-mungeli-news.html

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ