Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। लोरमी के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा,जिले को मिली अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट
BREAKING

लोरमी के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा,जिले को मिली अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट

 लोरमी के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा,जिले को मिली अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट

मुंगेली, 31 दिसंबर 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के सतत प्रयासों से नववर्ष से लोरमी विकासखंड के दूरस्थ एवं वनांचल ग्रामों के नागरिकों को उनके द्वार पर ही चिकित्सकीय उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत जिले को एक नवीन मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) की सौगात मिली है।

      वर्ष 2025 के अंतिम दिवस आज को नवा रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से प्रदेश के समस्त जिलों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, श्रममंत्री श्री लखन लाल देवांगन, खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान मुंगेली जिले को भी 01 नवीन मोबाइल मेडिकल यूनिट प्रदान की गई।

       मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण कर उसमें उपलब्ध आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम से संवाद किया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों के लिए कुल 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशवासियों की सेवा हेतु रवाना किया गया। अत्याधुनिक जांच उपकरणों, अलोरमी के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी चिकित्सा सुविधा,जिले को मिली अत्याधुनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट

अनुभवी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तथा निःशुल्क दवाओं से सुसज्जित यह मोबाइल मेडिकल यूनिट दूरस्थ एवं जनजातीय अंचलों में रहने वाले नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे लोरमी क्षेत्र सहित जिले के ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के लोगों को समय पर उपचार मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ