Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। "आप' किसानों की समस्यायों पर 14 फरवरी से प्रदेश में विधानसभा स्तर पर "किसान न्याय जनसभा " कर करेगी किसानों से संवाद
BREAKING

"आप' किसानों की समस्यायों पर 14 फरवरी से प्रदेश में विधानसभा स्तर पर "किसान न्याय जनसभा " कर करेगी किसानों से संवाद

7 लाख किसानों का धान नहीं खरीदा गया,अब पोटाश यूरिया के दाम बढ़ा दिये, किसान विरोधी है भाजपा सरकार -वदूद आलम, प्रदेश महासचिव, आप

रायपुर,13 फरवरी 2026। रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ख़रीफ फसल धान को प्रदेश के 7 लाख किसान अपनी धान बेचने से वंचित रह गये जिससे प्रदेश के लाखो किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।  भाजपा सरकार ने इस वर्ष प्रदेश के 7 लाख से अधिक किसानों का 7130 करोड़ रू. का लगभग 23 लाख टन धान नहीं खरीदा। सरकार ने 2.5 लाख पंजीकृत किसानों से उनका धान नहीं खरीदा और एग्रीस्टेक पोर्टल की परेशानियों तथा रकबा समर्पण के कारण 5 लाख से अधिक किसान अपना धान नहीं बेच पाये। सरकार ने पहले दिन से ही कम से कम किसानों से धान खरीदने का षडयंत्र रचा जिसमें वह सफल भी साबित हुई। जिसके कारण अन्नदाता अपने फसल की पूरी कीमत पाने से वंचित हो गये है। सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण किसान परेशान हो गये है। फसल के लिये लिया गया ऋण भी वह अदा कर पाने की स्थिति में नहीं है ही। अधिकांश किसानों वर्ष भर का खर्चा भी धान की फसल से ही चलता है। सरकार ने उनका धान नहीं खरीद कर आर्थिक परेशानी में लाकर खड़ा कर दिया है। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ कि धान नहीं बिकने तथा टोकन नहीं कटने की परेशानी के कारण एक दर्जन किसानों ने आत्महत्या का प्रयास किया तथा दो किसानों ने आत्महत्या भी कर लिया।

प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग) विजय कुमार झा ने बताया कि अब कल ही सरकार ने पोटाश के दाम बढ़ा दिए और जो यूरिया पहले 50 किलो प्रति बैग आता था,उसे कुछ दिन पहले 45 किलो किया गया और अब 40 किलो प्रति बैग कर दिया गया है जबकि उसके रेट 267 रुपए में कमी नहीं की गयी है। भाजपा सरकार पूरी प्लानिंग से किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।आज भी इतने दिनों से धान बिकने के बावजूद कई किसान धान का पैसा निकालने के लिए को ऑपरेटिव बैंक में किसान सुबह 6 बजे से कड़ी धूप में शाम रात तक संघर्ष करना पड़ रहा है और एक बार में बैंक द्वारा सिर्फ 25 हजार रूपये ही दिये जा रहें हैं।

प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ़ नहीं कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका से नई ट्रेड डील में अमेरिका के कृषि उत्पादों पर भारत सरकार ने 0% टैरिफ लगाया है जबकि अमेरिका ने भारत पर 18% टेरिफ़ लगाया है, अमेरिका का कृषि उत्पाद और डेयरी उत्पादन भारत में सस्ते दामों में मिलेगा,जिससे आने वाले समय में भारत की पूरी कृषि व्यवस्था और अन्नदाता किसान बर्बाद हो जाएंगे। निश्चित ही यह किसान विरोधी ट्रेड डील है! जिसे केंद्र सरकार को रद्द करना चाहिए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, प्रदेश अध्यक्ष (यूथ विंग ) इमरान खान और रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में किसानों की इन्हीं सब समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी 14 फरवरी 2026 से विधानसभा स्तर पर "किसान न्याय जनसभा" आयोजित करेगी जिसमें वहां के लोकल किसानों से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याएं सुनी जाएगी तथा उनकी आवाज को  प्रदेश स्तर पर आम आदमी पार्टी मजबूती से उठायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ