Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। बजट 2026–27 विकसित भारत की मजबूत नींव : खट्टर
BREAKING

बजट 2026–27 विकसित भारत की मजबूत नींव : खट्टर

 

बजट 2026–27 विकसित भारत की मजबूत नींव : खट्टर


रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में आम बजट 2026–27 के प्रमुख पहलुओं और विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है, जो देश के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को दर्शाता है।

खट्टर ने कहा कि महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत किया जाना अपने आप में ऐतिहासिक है। यह बजट देश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण का स्पष्ट प्रतिबिंब है और 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को साकार करने की दिशा में तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि बजट भविष्य को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे छोटे व्यापारियों, युवाओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को विशेष लाभ मिलेगा। यह बजट सुधारों की यात्रा को और मजबूत करता है तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट राजकोषीय घाटे को कम करने और महंगाई को नियंत्रित करने को प्राथमिकता देता है, साथ ही पूंजीगत व्यय और आर्थिक विकास के बीच संतुलन भी स्थापित करता है। उन्होंने इसे “अवसरों का राजमार्ग” बताते हुए कहा कि यह बजट वर्तमान की जरूरतों के साथ-साथ 2047 के विकसित भारत की नींव को भी मजबूत करता है।

खट्टर ने कहा कि भारत की वैश्विक भूमिका लगातार मजबूत हो रही है और देश विश्वसनीय लोकतांत्रिक भागीदार तथा गुणवत्ता आपूर्तिकर्ता के रूप में उभर रहा है। बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई गति देने के लिए महत्वाकांक्षी प्रावधान किए गए हैं। साथ ही उभरते हुए सनराइज सेक्टर्स को अभूतपूर्व समर्थन दिया गया है।

उन्होंने कहा कि देश का लक्ष्य केवल तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनना नहीं, बल्कि शीघ्र ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। बजट 2026–27 इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ