युवा कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय युवा मनरेगा संशोधन संग्राम –
युवा महापंचायत का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल महाविद्यालय ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से आए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ की गई।
🔥 मनरेगा संशोधन पर विस्तृत चर्चा, 3000+ युवाओं की सक्रिय भागीदारी
प्रदेश के सभी जिलों और हर विधानसभा क्षेत्र से आए युवाओं ने मनरेगा संशोधन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योजना के नाम और कार्यशैली में किए गए बदलाव रोजगार अधिकार पर सीधा आघात है।
विशेष रूप से लोकसभा से लेकर पंचायत तक चुनाव लड़ चुके युवाओं, तथा ST, SC, OBC वर्ग के युवाओं को इस महापंचायत में प्रमुख स्थान दिया गया।
राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा—
“मोदी सरकार देश के हर संस्थान पर हमला कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई मनरेगा योजना का उद्देश्य हर नागरिक को रोजगार देना था, लेकिन आज इसे कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
हम सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे। किसी भी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं — राष्ट्रीय नेतृत्व हर कदम पर साथ खड़ा है।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा “आज युवाओं का जोश साफ संकेत देता है कि हम सभी मिलकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट लड़ाई लड़ेंगे।
मनरेगा के 100 दिन के रोजगार की गारंटी को खत्म करने का प्रयास किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं।
हम राहुल गांधी जी के नेतृत्व में इस संघर्ष को तेज करेंगे।”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा—
“संसद से लेकर पंचायत तक चुनाव लड़ चुके युवाओं ने हमेशा जनता के मुद्दों को उठाया है।
अब समय है कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को बताएं कि कैसे केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून को कमजोर कर दिया है।
2028 में छत्तीसगढ़ और 2029 में केंद्र से इस ‘गूंगी-बेहरी’ सरकार को हटाने का लक्ष्य युवाओं को ही पूरा करना है।”
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा—
“आज सरगुजा से सुकमा तक, हर जिले–हर ब्लॉक से 3000 से अधिक युवा रायपुर पहुंचे हैं।
सैकड़ों युवा चुनाव लड़ चुके हैं—कुछ जीते, कुछ हारे—लेकिन सभी में जनसेवा का अनुभव और संकल्प है।
युवा महापंचायत सिर्फ शुरुआत है। आने वाले समय में युवा कांग्रेस मनरेगा और अन्य मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन, घेराव, और पदयात्रा करने जा रही है।”
🔹 प्रमुख उपस्थित नेतागण
राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डेहरिया, विधायक देवेंद्र यादव, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक रामकुमार यादव विधायक राघवेंद्र सिंह पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर एजाज डबर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू शहर जिला अध्यक्ष शिवकुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष पप्पू बंजारे, पूर्व सभापति प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, पूर्ण चंद पहाड़ी, महासचिव दीपक मिश्रा, आनंद सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।




%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ