Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। मंगल कार्बन प्लांट हादसा: 9 माह की बच्ची की मौत, 6 मजदूर गंभीर
BREAKING

मंगल कार्बन प्लांट हादसा: 9 माह की बच्ची की मौत, 6 मजदूर गंभीर

 

मंगल कार्बन प्लांट हादसा: 9 माह की बच्ची की मौत, 6 मजदूर गंभीर

रायगढ़।खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में झुलसी 9 महीने की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे छह मजदूरों का रायपुर में इलाज जारी है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह हादसा 5 फरवरी को उस समय हुआ, जब प्लांट में काम के दौरान फर्नेस को खोला गया। आरोप है कि फर्नेस को पूरी तरह ठंडा किए बिना खोल दिया गया, जिससे तेज आग और दबाव बाहर निकला और पास काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए।


एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्य झुलस गए थे। साहेब लाल खड़िया और शिव खड़िया 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं, जबकि उदासिनी खड़िया 30 से 40 प्रतिशत झुलसी है। उनकी 9 माह की बेटी भूमि खड़िया 80 से 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी, जिसकी सोमवार शाम रायपुर के निजी बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां उसे अपने साथ प्लांट लेकर आती थी।


घायलों की हालत गंभीर

हादसे में कौशल पटेल 70-80 प्रतिशत, इंदीवर 80-90 प्रतिशत और प्रिया सारथी 70-80 प्रतिशत तक झुलसी हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। कुछ मजदूर वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।


FIR वापस लेने का दबाव लगाने का आरोप

परिजनों की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने प्लांट प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि अब प्लांट प्रबंधन की ओर से FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव बनाया जा रहा है।


मुआवजा और जांच की मांग

पीड़ित परिवारों ने मृत बच्ची के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा देने, सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च प्लांट प्रबंधन से दिलाने और FIR वापस लेने के दबाव की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार प्रबंधन और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।


सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। उन्हें न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए और न ही सुरक्षित कार्य प्रक्रिया अपनाई गई, जिसकी वजह से यह गंभीर हादसा हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ