Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर लैपटॉप चोरी: चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
BREAKING

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर लैपटॉप चोरी: चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद


अंबिकापुर थाना गांधीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन प्रतीक्षालय में हुई लैपटॉप चोरी के मामले में आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप और बैग बरामद कर लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को प्रार्थिया ने थाना गांधीनगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 फरवरी को रायपुर से अंबिकापुर आ रही ट्रेन में उसकी जान-पहचान एक अज्ञात युवक से हुई थी। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद वह युवक के साथ प्रतीक्षालय में बैठी थी। इसी दौरान वह अपना बैग युवक को देखने के लिए कहकर वॉशरूम चली गई। वापस लौटने पर न तो युवक वहां मौजूद था और न ही उसका बैग।

बैग में Zebronics कंपनी का लैपटॉप, चश्मा और कपड़े रखे थे। मामले में थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 106/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

संदेह के आधार पर आरोपी हिरासत में

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं गवाहों के बयान दर्ज किए। संदेह के आधार पर शुभम महावर नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना नाम शुभम महावर, पिता पुरुषोत्तम महावर, उम्र 34 वर्ष, निवासी राधौगढ़, जिला गुना (मध्यप्रदेश) तथा वर्तमान में दुर्ग के आनंद बिहार फेस-2 का निवासी बताया।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से प्रार्थिया का चोरी किया गया बैग और लैपटॉप बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

न्यायालय में किया गया पेश

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई में थाना गांधीनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक दुबे एवं आरक्षक उमेश गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ