Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। मंत्री केदार कश्यप ने गिनाईं दो वर्षों की उपलब्धियां, ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ पर फोकस
BREAKING

मंत्री केदार कश्यप ने गिनाईं दो वर्षों की उपलब्धियां, ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ पर फोकस


केदार कश्यप,मंत्री,वन एवं जलवायु परिवर्तन,परिवहन, सहकारिता।

रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर वन, परिवहन, सहकारिता और संसदीय कार्य विभाग की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने हरित आवरण में वृद्धि, बाघों की संख्या में इजाफा और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ योजना की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप (वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य) ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में प्रेस वार्ता कर सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी।

मंत्री कश्यप ने बताया कि राज्य में वन एवं वृक्ष आवरण में लगभग 683 वर्ग किलोमीटर की सकल वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में 2 करोड़ 79 लाख 41 हजार 778 पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। वर्ष 2022 में प्रदेश में 17 बाघ थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 35 हो गई है।

परिवहन विभाग के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में लगभग 15 हजार सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें करीब 6,700 लोगों की मृत्यु हुई। सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ योजना लागू की जा रही है। पूरे भारत में 100 जिलों को इस कार्यक्रम के तहत चिन्हित किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ से रायपुर जिले को शामिल किया गया है। भविष्य में दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव और जगदलपुर को भी इस योजना में शामिल करने की तैयारी है।

सहकारिता विभाग के माध्यम से किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि जनहित सर्वोपरि रखते हुए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ