Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। पंथी शिखर सम्मान से सम्मानित हुआ लक्ष्मी कांत जड़ेजा भटगांव पंथी पार्टी बढ़ाया मुंगेली जिले का मान
BREAKING

पंथी शिखर सम्मान से सम्मानित हुआ लक्ष्मी कांत जड़ेजा भटगांव पंथी पार्टी बढ़ाया मुंगेली जिले का मान

 पंथी शिखर सम्मान से सम्मानित हुए लक्ष्मी कांत जड़ेजा,भटगांव पंथी पार्टी बढ़ाया मुंगेली जिले का मान

मुंगेली/छत्तीसगढ़// दो दिवसीय बोरिया रंग महोत्सव एवं मड़ई मेला दिनांक 7 एवं 8 फरवरी को स्थान ग्राम बोरिया बेरला जिला बेमेतरा में आयोजक  सतनाम संगम पंथी दल ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासी बोरिया बेरला जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से बहुत ही ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा रंग रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ख्याति प्राप्त हरिकीर्तनकार श्री कामता प्रसाद शरण जी द्वारा शिव महा पुराण की रसपान कराया गया अजय उपकार दुर्ग से जसगीत झांकी की मनमोहक प्रस्तुति शेरगढ़ जिला के सी जी की मनमोहक पंथी नृत्य कार्यक्रम महाआरती पदम् श्री डॉ राधेश्याम बारले जी द्वारा किया गया एवं तुषांत बारले द्वारा मनमोहित कर देने वाले पंथी एवं छत्तीसगढ़ी गीत पंडवानी श्रीमती सुलेखा मानिकपुरी पंडवानी श्रीमती शांति बाई चेलक कर्मा नृत्य तेंदुभता साजा  द्वारा रंगारंग दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रहा है बोरिया रंग महोत्सव एवं मड़ई मेला में लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष लोक सांस्कृतिक खेल एवम् मानव कल्याण समिती पंथी पार्टी भटगांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ को मानव मानव एक समान एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए एवं शिक्षा क्षेत्र में भी अच्छे कार्य करने के लिए पंथी शिखर सम्मान से  साल श्रीफल मोमेंटो प्रशस्ति पत्र से माननीय श्री आशीष छाबड़ा जी पूर्व विधायक बेमेतरा एवं जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बेमेतरा पदम् श्री डॉ राधेश्याम बारले सरपंच श्री वीरेंद्र टंडन संचालक श्री भगवान दास टंडन श्री शीतल पठारी श्री कामता प्रसाद शरण जी द्वारा सम्मानित किया गया लक्ष्मी कांत जड़ेजा सन 2000 से लगातार पंथी नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करते आ रहे है और 5 बार राज्य स्तरीय पंथी पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं लगातार 10 वर्षों से मुंगेली जिले में पंथी नृत्य प्रतियोगिता में भटगांव पंथी पार्टी प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं एवं 300 से अधिक स्थानीय सामाजिक पुरस्कार सम्मान प्राप्त कर चुके हैं एवं अन्य राज्यों में  लक्ष्मी कांत जड़ेजा अध्यक्ष भटगांव पंथी पार्टी द्वारा पंथी नृत्य कार्यक्रम प्रति वर्ष प्रस्तुत कर मुंगेली जिले को गौरवान्वित करते रहते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ