Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। राजस्व प्रकरणों में धीमी प्रगति एवं कार्य में बिना अनुमति अनुपस्थिति तथा हड़ताल में जाने पर आर.आई. व पटवारियों को नोटिस
BREAKING

राजस्व प्रकरणों में धीमी प्रगति एवं कार्य में बिना अनुमति अनुपस्थिति तथा हड़ताल में जाने पर आर.आई. व पटवारियों को नोटिस

राजस्व प्रकरणों में धीमी प्रगति एवं कार्य में बिना अनुमति अनुपस्थिति तथा हड़ताल में जाने पर आर.आई. व पटवारियों को नोटिस

मुंगेली, 11 फरवरी 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के द्वारा राजस्व प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जा रही है और आमजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगेली द्वारा राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई और प्रकरणों के निराकरण की धीमी प्रगति, निर्वाचन कार्य में बिना अनुमति अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए राजस्व अधिकारियों एवं पटवारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 

      अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय शतरंज ने बताया कि 09 फरवरी को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नक्शा बटांकन, अभिलेख दुरूस्ती, लंबित प्रकरणों के निराकरण, रबी तथा धान उठाव आदि के संबंध की समीक्षा की गई और लक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने, हड़ताल में जाने और शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ