Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। बजट में वित्त मंत्री ने युवाओं के सपनों को कुचला- अजीत कोसले
BREAKING

बजट में वित्त मंत्री ने युवाओं के सपनों को कुचला- अजीत कोसले

 


23 फरवरी 2026 

कल नवीन विधानसभा भवन में छत्तीसगढ़ राज्य का बजट प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। जिस पर पक्ष विपक्ष के नेताओं ने अनेक प्रकार की प्रतिक्रियायें दी,इस बजट को लेकर आरंग विधानसभा एनएसयुआई के अध्यक्ष अजीत कोसले ने कहा कि बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं के सपनों को कुचला है यह बजट युवा विरोधी बजट है इस बजट में न तो नवीन पदों कि घोषणा हुई और ना ही रिक्त पदों पर भर्ती की कोई बात कही गई,उच्च शिक्षा,छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता और बेरोजगारी भत्ता जैसे कई प्रमुख मुद्दों को सरकार दबा रहा हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के बजाय वादाखिलाफी कर रहें हैं, किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय किसानों का गला घोटने की कोशिश में लगे हैं।

अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़ा वर्ग को लेकर भी बजट में सिर्फ़ आँकड़ों पर आश्वासन दिया गया है जबकि ज़मीनी हकीकत कुछ और है, लगातार प्रदेश में पेड़ों की कटाई हो रहा हैं जिस पर सरकार चुप्पी साध ली है।

यह बजट सिर्फ़ आँकड़ों का बजट है यह बजट युवा विरोधी बजट हैं।

प्रदेश के वित्त मंत्री ने बजट पेश नहीं किए बल्कि सरकार के झूठ के पुलिंदों का आँकड़े पेश किया। प्रदेश लाखो युवाओं को वित्त मंत्री से बेहतर उम्मीद था परन्तु युवाओं के सपनों को कुचलने वाला बजट हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ