💄 मुंगेली पुलिस होली एडवाइजरी
💄 SSP भोजराम पटेल
💄 होली सुरक्षा व्यवस्था मुंगेली
💄 Chhattisgarh Holi Police Advisory
💄 Mungeli Police News
मुंगेली। होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भोजराम पटेल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुंगेली के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा योजना लागू की गई है।
पुलिस प्रशासन द्वारा 3, 4 एवं 5 मार्च को जिलेभर में सघन निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में नियमों के उल्लंघन पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
🔹 प्रमुख दिशा-निर्देश
1️⃣ यातायात एवं सड़क सुरक्षा
ट्रिपल सवारी, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर तत्काल वाहन जब्ती कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
तेज रफ्तार, खतरनाक स्टंट, बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर अथवा प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई होगी।
2️⃣ सार्वजनिक शांति व अनुशासन
किसी भी व्यक्ति की इच्छा के विरुद्ध रंग-गुलाल लगाना प्रतिबंधित रहेगा। महिलाओं, बुजुर्गों या बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार को गंभीर अपराध माना जाएगा।
डीजे अथवा साउंड सिस्टम के उपयोग हेतु पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। रात्रि 10 बजे के बाद अथवा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज पर उपकरण जब्त किए जाएंगे।
सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन, अशोभनीय हरकतें या सरकारी/सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
3️⃣ मुखौटे,अफवाह और सोशल मीडिया पर निगरानी
सुरक्षा कारणों से चेहरा ढकने वाले मुखौटे पहनने एवं उनकी बिक्री पर रोक रहेगी।
सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
4️⃣ आपातकालीन सहायता
किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, हुड़दंग या आपात स्थिति में नागरिक तत्काल पुलिस से संपर्क करें। जिला पुलिस 24×7 सहायता के लिए उपलब्ध है।
📞 जिला पुलिस कंट्रोल रूम, मुंगेली : 94791 93044
एसएसपी भोजराम पटेल का संदेश
“होली आपसी सौहार्द और उल्लास का पर्व है। मुंगेली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे कानून का पालन करें और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ