09/मार्च 2026/कोशलभूमि न्यूज
रायपुर से एक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम की खबर सामने आई है। यादव ठेठवार समाज रायपुर महानगर द्वारा एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन एवं होली मिलन उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न पारों से पधारे अतिथियों, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, महिला शक्ति एवं युवाओं की बड़ी संख्या में गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के माध्यम से समाज की एकता, भाईचारे और संगठनात्मक मजबूती का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर महानगर अध्यक्ष श्री हरि राम यदु के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, समाजजनों और उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए समाज की एकता, संगठन और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रायपुर महानगर के सचिव श्री इंद्रदेव यदु ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पूरे वर्ष में समाज द्वारा किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी।
वहीं रायपुर महानगर के कोषाध्यक्ष श्री लव यदु ने वर्ष भर का आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से यादव ठेठवार समाज रायपुर राज के अध्यक्ष श्री संतोष यदु, महासचिव श्री मनी राम यादव, कोषाध्यक्ष श्री शोभा राम यदु, रायपुर नगर निगम जोन-5 के पार्षद श्री अम्बर अग्रवाल, राजिम महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रांताध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रायपुर राज श्री महेश यादव, पूर्व पार्षद एवं जोन अध्यक्ष जोन-6 श्रीमती निशा देवेंद्र यादव, रायपुर महानगर के सभापति श्री कुंजबिहारी यादव, श्री करण यदु, श्रीमती सोहद्रा यदु, श्रीमती महेश्वरी यादव, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी यदु, श्रीमती अंजनी यदु, श्रीमती किरण यादव, श्रीमती माया यदु, महानगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री रूपेश यादव और बालेंद्र यदु सहित समाज के विभिन्न पारों से आए अतिथियों का मंच पर शाल, माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ और बुजुर्गजनों का भी विशेष सम्मान किया गया और समाज के प्रति उनके अनुभव और योगदान को नमन किया गया।
साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की सक्रिय और प्रेरणादायी महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं के कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के सभी लोगों से संगठित होकर समाज की उन्नति और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए होली मिलन उत्सव मनाया। रंग, गुलाल और उल्लास के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं और समाज की एकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रवि यदु और शशिकांत यदु द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
👉 खबरें और भी है -
🔍 पथरिया की जर्जर सड़क पर सियासत: लोरमी में करोड़ों के विकास कार्य, मुंगेली मुख्यालय भी सवालों के घेरे में
.jpeg)



%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ