विकसित भारत-जीरामजी: 125 कार्यदिवसों के साथ रोजगार का नया संबल,ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और रोजगार का मजबूत आधार
मुंगेली, 10 फरवरी 2026// देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। इसी कड़ी में मनरेगा के माध्यम से विकसित भारत-जीरामजी की अवधारणा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और रोजगार का मजबूत आधार बन रही है। मुंगेली जिले के निवासी श्री मालिकराम बंजारा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत कार्यदिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने से अब मजदूरों को पहले से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत-जीरामजी के तहत गांवों में सड़क, तालाब, नाली, जल संरक्षण जैसे आवश्यक विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। इन कार्यों से गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार आएगा। श्री बंजारा ने कहा कि यह योजना गरीब, श्रमिक और किसान वर्ग के लिए बड़ा सहारा साबित होगी। नियमित रोजगार उपलब्ध होने से ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाला पलायन रुकेगा और युवाओं को अपने ही गांव में रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि विकसित भारत-जीरामजी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएगी।

%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ