Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। जनदर्शन: आमजनों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर...आवास-शौचालय सहित 90 से अधिक आवेदन प्राप्त
BREAKING

जनदर्शन: आमजनों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर...आवास-शौचालय सहित 90 से अधिक आवेदन प्राप्त

 जनदर्शन: आमजनों की मांगों एवं समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर...आवास-शौचालय सहित 90 से अधिक आवेदन प्राप्त

मुंगेली, 10 फरवरी 2026//  जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा ने जनदर्शन में उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। जनदर्शन के दौरान कुल 90 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, सौर सुजला योजना, विद्युत कनेक्शन, आधार कार्ड, भूमि से संबंधित दस्तावेज, तथा जल जीवन मिशन से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं।

जनदर्शन में ग्राम पालचुवा की नंदरानी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर प्रदान करने, ग्राम कोलहाडीह की सावित्री बाई बारमते ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कराने, तथा ग्राम पतालकुंडी की कौशिल्या घृतलहरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसी प्रकार ग्राम कौहाबांधा के देवीलाल ने सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित कराने, ग्राम पतालकुंडी के विनोद टंडन ने अपनी भूमि की नई पर्ची बनवाने, ग्राम लालपुर के देवानंद सोनवानी ने आधार कार्ड बनवाने, ग्राम चलान के लालजी गुप्ता ने स्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा ग्राम केशलीखुर्द के नरोत्तम यादव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही एवं निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनदर्शन के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ