Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। वजन त्यौहार 2026...कलेक्टर ने पलारी में बच्चों का वजन कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन, पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
BREAKING

वजन त्यौहार 2026...कलेक्टर ने पलारी में बच्चों का वजन कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन, पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

 जिले को कुपोषण मुक्त बनाने “वजन त्यौहार 2026” का भव्य शुभारंभ...कलेक्टर ने पलारी में बच्चों का वजन कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन, पेयजल व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

कोंडागांव// जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विकासखंड अंतर्गत ग्राम पलारी के बड़ेपारा-2 में जिला स्तरीय वजन त्यौहार 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों का वजन कर किया। इस दौरान उन्होंने वजन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा कुपोषित बच्चों की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम में स्वच्छता व्यवस्था, शौचालय की स्थिति और पेयजल सुविधा का भी जायजा लिया। पेयजल की समुचित व्यवस्था न पाए जाने पर उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से समन्वय कर शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए।

  18 फरवरी तक चलेगा अभियान  

वजन त्यौहार 2026 का आयोजन 18 फरवरी 2026 तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य कुपोषण की पहचान, उसकी रोकथाम तथा पोषण को लेकर जनजागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को उनके बच्चों की वास्तविक पोषण स्थिति से अवगत कराना भी लक्ष्य रखा गया है।

इस अभियान के तहत प्रत्येक बच्चे के पोषण स्तर क आंकलन कर जानकारी सरकारी सॉफ्टवेयर में दर्ज की जाएगी, ताकि राज्य स्तर पर कुपोषित बच्चों का सटीक डेटाबेस तैयार किया जा सके। साथ ही गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और किशोरी बालिकाओं में एनीमिया जांच, बीएमआई परीक्षण और पोषण स्तर का आकलन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ