Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। कांग्रेस नेताओं पर सीएम हिमंता का ₹500 करोड़ का मानहानि मुकदमा, सियासत गरमाई
BREAKING

कांग्रेस नेताओं पर सीएम हिमंता का ₹500 करोड़ का मानहानि मुकदमा, सियासत गरमाई

 

 भूपेश बघेल के खिलाफ ₹500 करोड़ का मानहानि मुकदमा,असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा 

रायपुर/गुवाहाटी।असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के खिलाफ ₹500 करोड़ के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि इन नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और छवि धूमिल करने वाले आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उनका मकसद राजनीतिक लाभ के लिए उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मामले को कानूनी रूप से अंत तक ले जाएंगे।

दरअसल, 4 फरवरी को असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा के परिवार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में करीब 12 हजार बीघा भूमि पर अवैध कब्जा किया है, जो लगभग 3,960 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फैली बताई गई। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में मुख्यमंत्री शर्मा धार्मिक आधार पर अलगाव जैसी व्यवस्था की बात को लेकर पूर्व सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और नागरिक समाज के विभिन्न वर्गों की आलोचना भी झेल चुके हैं। ऐसे में यह नया विवाद राजनीतिक तापमान और बढ़ाता नजर आ रहा है।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया को “घबराहट” करार दिया है। उन्होंने X पर लिखा कि यदि मुख्यमंत्री में साहस है तो अदालतों की शरण लेने के बजाय जनता की अदालत में आकर तथ्यों के साथ सामना करें।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ