पुलिस विभाग मे बड़ी संख्या मे तबादला......69 जवानों की नई पदस्थापना
कोरिया// जिले के पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार 2 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक (एसआई), 4 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सहित कुल 69 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। इन तबादलों को कार्यक्षमता बढ़ाने और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए अलग-अलग थानों एवं शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है। इससे कानून व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासनिक कसावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।
तबादला आदेश जारी होते ही संबंधित पुलिसकर्मियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ