Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। चोरी केस की जब्त ज्वेलरी में गबन, बर्खास्त महिला हेड कांस्टेबल जेल भेजी गई
BREAKING

चोरी केस की जब्त ज्वेलरी में गबन, बर्खास्त महिला हेड कांस्टेबल जेल भेजी गई

 

चोरी केस की जब्त ज्वेलरी में गबन, बर्खास्त महिला हेड कांस्टेबल जेल भेजी गई

दुर्ग।

मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले से जुड़ी जब्त सोने की 

ज्वेलरी के गबन के आरोप में पुलिस ने बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ गबन का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, कुछ वर्ष पूर्व मोहन नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण में लगभग 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त की थी, जिसे विवेचना के दौरान महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता की अभिरक्षा में रखा गया था। बाद में जांच के दौरान जब्त ज्वेलरी गायब पाई गई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

मामले की पड़ताल के दौरान थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई, जिसमें संदेह की सुई मोनिका गुप्ता पर जाकर टिकी। साक्ष्यों के आधार पर जब विस्तृत जांच की गई तो यह स्पष्ट हुआ कि जब्त सोने के जेवरों का गबन उसी ने किया था।

पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि मोनिका गुप्ता पूर्व में भी विवादों में रही है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर पहले ही उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जा चुका था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ