स्काउटिंग को गति देने मेम्बरशिप ग्रोथ पर करें फोकस : राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक संपन्न
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राज्य मुख्य आयुक्त ने मेम्बरशिप ग्रोथ पर जोर दिया। उन्होंने जिला संगठन आयुक्तों से ऑनलाइन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ फोकस करने एवं नए शैक्षणिक सत्र में बेसिक कोर्स के लिए कार्ययोजना बनाने कहा।
जिला संगठन आयुक्तों के साथ आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने की। बैठक में विशेष रूप से राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन की उपस्थिति रही। जिलों के कामकाज को लेकर निर्धारित एजेंडा अनुसार वन- टू-वन समीक्षा की गई। जिला संगठन आयुक्तों ने एक-एक कर शैक्षणिक सत्र 2024- 25 एवं 2025-26 में अर्जित अंशदान की जानकारी दी। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने शत प्रतिशत शासकीय विद्यालयों से अंशदान जमा करवाने कहा। स्वामी आत्मानन्द विद्यालयों से भी अंशदान जमा करवाने निर्देशित किया गया। अधिक से अधिक निजी विद्यालयों को कवर करने कहा गया। राज्य मुख्य आयुक्त ने जिला संगठन आयुक्तों से ऑनलाइन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ फोकस करने कहा। ओवाईएमएस के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर या आईटी के जानकार लीडर्स एवं रोवर्स, रेंजर्स का सहयोग लेने कहा गया। जिलों में सक्रिय लीडर्स की जानकारी ली गई। सत्र 2024- 25 एवं 2025- 26 में बेसिक कोर्स की स्थिति, बेसिक कोर्स पश्चात कितनी यूनिट प्रारंभ की गई इसको लेकर जिला संगठन आयुक्तों से चर्चा की गई। नए शैक्षणिक सत्र में बेसिक कोर्स के लिए कार्ययोजना बनाने कहा गया। जिला वार्षिक कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन की स्थिति, डिस्ट्रिक्ट मेम्बरशिप ग्रोथ स्ट्रेटजी तथा जिले का मेम्बरशिप ग्रोथ लक्ष्य, डिस्ट्रिक्ट डैशबोर्ड, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शिविर व कार्यक्रमों में सहभागिता की स्थिति, सत्र 2024- 25 एवं 2025- 26 में जिले के आय व्यय की स्थिति पर भी चर्चा की गई। 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी तथा बालोद में आयोजित हुई प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी में सहभागिता को लेकर समीक्षा की गई।
राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत खालसा ने कमजोर प्रदर्शन करने वाले कुछेक जिलों को कामकाज में सुधार लाने की हिदायत दी। श्री खालसा ने जिला संगठन आयुक्तों से कामकाज में आ रही दिक्कतों और समस्याओं की जानकारी ली और उसे दूर करने आश्वस्त किया। जिला संगठन आयुक्तों की सामाजिक सुरक्षा को और बेहतर करने समिति गठन करने की बात कही गई। राज्य मुख्य आयुक्त ने कहा कि टीम वर्क के साथ स्काउटिंग को गुणवत्तापूर्ण तरीके से गति देना है और देश में छतीसगढ़ की एक क्रियाशील छवि बनानी है। बैठक का संचालन प्रभारी राज्य सचिव सरिता पाण्डेय ने किया। बैठक में सयुंक्त राज्य सचिव बीना यादव, स्टेट कॉर्डिनेटर (मेम्बरशिप ग्रोथ) मोहम्मद सादिक़ शेख़, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) अमित क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त द्वय पूनम साहू, जलवती साहू की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।
-------------------------------
सीएसआर के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सराहनीय योगदान,दिव्यांग महिलाओं को मिली स्वच्छता सुविधा
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रीजनल शाखा बिलासपुर द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत महिला दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। बैंक ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित शासकीय आश्रयदत्त कर्मशाला, तिफरा, बिलासपुर में 100 सेनेटरी पैड एवं 01 डिस्पेंसिंग मशीन उपलब्ध कराई। इसी क्रम में मानसिक रूप से पुनर्वासित महिलाओं के लिए संचालित हाफ वे होम, कोनी में 200 सेनेटरी पैड एवं 02 डिस्पेंसिंग मशीनें प्रदान की गईं। इन संसाधनों से संस्थाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दिव्यांग महिलाओं को स्वच्छता संबंधी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध होंगी।
इस अवसर पर एसबीआई के एचआर मैनेजर श्री हर्ष तिवारी ने उपस्थित महिलाओं एवं संस्था प्रभारियों को मशीन के उपयोग और सेनेटरी पैड के सुरक्षित व स्वच्छ इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया समाज के वंचित वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह पहल महिला स्वच्छता, गरिमा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम में संयुक्त संचालक श्री टी.पी. भावे, उपनियंत्रक श्रीमती वीना कमलेश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे, आश्रयदत्त कर्मशाला की प्रभारी अधीक्षक सुश्री वीना दीक्षित एवं हाफ वे होम कोनी के व्यवस्थापक श्री प्रमोद शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-----------------------------------
किसानों से उर्वरक का अग्रिम उठाव करने की अपील
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/खरीफ वर्ष 2026 की खेती को सुचारू एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम उठाव की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू हो गई है जो 31 मई 2026 तक चलेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य खरीफ मौसम के दौरान किसानों को उर्वरकों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना, संभावित कमी से बचाव करना तथा वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना है।
विभाग द्वारा इस वर्ष कुल 22 हजार 500 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें 10 हजार 500 मीट्रिक टन यूरिया, 5 हजार 700 मीट्रिक टन डीएपी, 3 हजार 800 मीट्रिक टन एनपीके, 500 मीट्रिक टन एमओपी तथा 2 हजार मीट्रिक टन एसएसपी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अग्रिम उठाव कार्यक्रम के अंतर्गत उर्वरकों का वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। शासन द्वारा किसानों को राहत देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 1 फरवरी से 31 मई 2026 तक अग्रिम रूप से उठाए गए उर्वरकों पर किसानों से किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा और वे बिना अतिरिक्त वित्तीय बोझ के समय पर आवश्यक उर्वरक प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे खरीफ मौसम की तैयारी को ध्यान में रखते हुए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से समय रहते उर्वरकों का अग्रिम उठाव कर लें, ताकि सीजन के दौरान संभावित कमी, भीड़, वितरण अव्यवस्था और विलंब जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
-------------------------------
जिले में पशुकल्याण पखवाड़ा का सफल आयोजन
926 पशुपालकों ने लिया शिविर का लाभ
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/जिले में पशुपालन विभाग द्वारा जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय पशुपालन एवं पशुकल्याण जागरूकता पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया। पखवाड़े के अंतर्गत विकासखण्डों और गांवों में शिविर के माध्यम से पशुपालकों को निःशुल्क सेवाओं का लाभ मिला तथा पशुधन संरक्षण और उत्पादन बढ़ाने संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान 926 पशुपालकों के 3 हजार 257 पशुओं का पंजीयन किया गया। इनमें से 528 पशुओं का उपचार, 1 हजार 453 पशुओं को कृमिनाशक दवापान कराया गया। 1 हजार 118 पशुओं को औषधि, 3 हजार 126 पशुओं का टीकाकरण, 51 पशुओं का बधियाकरण और पशुओं के विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और आधुनिक पशुपालन तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। जागरूकता पखवाड़े के दौरान कृषक संगोष्ठी एवं स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
---------------------------------
ई-ऑफिस के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण एवं कार्यालयीन प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से सुगम बनाने के उद्देश्य से आज प्रार्थना भवन सभाकक्ष में ई-ऑफिस संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण में ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, ऑनलाइन फाइल मूवमेंट, ई-नोटशीट तैयार करने, पत्राचार अपलोड करने तथा डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अचल संपत्ति विवरण ऑनलाइन दर्ज करने तथा अवकाश आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे अपने कार्यालयों में इन प्रणालियों का सुचारू उपयोग कर सकें।
-----------------------------------
सरकंड़ा मुक्तिधाम उपकेन्द्र में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित
क्षेत्र के लगभग 6 हजार उपभोक्ता होेंगे लाभान्वित
बिलासपुर 18 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि तथा आगामी ग्रीष्मऋतु को दृष्टिगत रखते हुये जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में सरकंडा मुक्तिधाम उपकेन्द्र में विद्यमान 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र में लगभग राशि 69 लाख रूपये की लागत से 3.15 एम.व्ही.ए. क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। अब नगर संभाग-दो, (नेहरू नगर) के अंतर्गत सरकंडा मुक्तिधाम उपकेन्द्र की क्षमता 5 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 8.15 एम.व्ही.ए. हो गयी है। विद्युत कंपनी के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नगर संभाग-दो (नेहरू नगर) के कार्यपालन अभियंता श्री बी.बी. नेताम ने बताया कि उपकेन्द्र में 3.15 एम.व्ही.ए. के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के उर्जीकरण से सीपत चौक, वीआईपी कालोनी, बुधिया काम्पलेक्स, चटर्जी गली, बंगाली पारा, जबड़ापारा, शिव हनुमान मंदिर, जैन मंदिर एवं महामाया चौक के लगभग 6 हजार उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण तथा निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी।
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्थ ने स्वीच दबाकर नये ट्रांसफार्मर के माध्यम से शहर में विद्युत सप्लाई प्रारंभ की तथा अपने उद्बोधन में कहा कि विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कडी में आज इस उपकेन्द्र में नवीन ट्रांसफार्मर को उर्जीकृत किया गया है, जिसका लाभ इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा। उन्होने इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर नगर वृत्त बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता श्री पी.श्रीनिवास राजू, कार्यपालन अभियंता श्री मिलिंद पाण्डेय, श्री सी.पी.गढे़वाल सहायक अभियंता श्रीमती संचारी सिंह, श्रीमती छाया जीनस, श्री बी.बी.जायसवाल, श्री संतोष देवांगन कनिष्ठ अभियंता कु. कल्याणी वर्मा, श्री प्रदीप साहू एवं एस.टी.एम. व एच.टी. (मेंटेनेंस) टीम की सराहना की है।
-------------------------------------
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
बिलासपुर, 18 फरवरी 2026/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्रीमती कुसुम सिन्हा का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक,संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
---------------------------------------
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चीफ जस्टिस की माता जी श्रीमती कुसुम सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा की पूज्य माता स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती सिन्हा का 15 फरवरी को निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रीमती सिन्हा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और कहा कि माता जी का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। श्रीमती कुसुम सिन्हा का सरल, स्नेहमयी और अनुपम स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद श्री तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस, विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों के न्यायाधीगण, अधिवक्तागण, महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक,संभागायुक्त, आईजी, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
------------------------------------
-----ADVERTISMENT-----
👉CRASH COURSE 👈
🚨 कोरबा में NEET/IIT-JEE की सबसे चर्चित कोचिंग!
ड्रॉपर बैच+हॉस्टल सुविधा क्या आपका बच्चा तैयार है।
👉 Korba
👉 NEET2026
👉 IITJEE
👉 IQRAClasses
👉 MedicalPreparation
👉 EngineeringDream
🟣लोकेशन भी आसान
👉Near Niharika Talkies, Korba (C.G.)
📞 8962373124
📞 7999849644
📞 9827109471
.jpeg)










%202025.jpg%20(1).jpeg)
%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ