Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। मुंगेली जिले की प्रशासनिक खबरें
BREAKING

मुंगेली जिले की प्रशासनिक खबरें

 स्वच्छ भारत मिशन बना शिवकुमार की आजीविका का आधार

शौचालय परिसर में आटो पार्ट्स दुकान से प्रतिमाह कमा रहे 06 हजार रूपए

मुंगेली, 18 फरवरी 2026//  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर आमजनों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहा है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड लोरमी अंतर्गत ग्राम झझपुरी कला के निवासी श्री शिवकुमार साहू सीमित संसाधनों के बावजूद आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बने हैं। ग्राम झझपुरी कला में श्री साहू ने सामुदायिक शौचालय परिसर में निर्मित कक्ष में आटो पार्ट्स की दुकान प्रारंभ की। आज यह दुकान उनके लिए स्थायी आय का प्रमुख स्रोत बन चुकी है। दुकान से उन्हें प्रतिमाह लगभग 06 हजार रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं। 

श्री साहू पहले जहां आर्थिक अस्थिरता के कारण भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी, वहीं अब नियमित आय ने उनके जीवन में आत्मविश्वास और स्थिरता ला दी है। उन्होंने बताया कि पहले आजीविका के स्थायी साधन नहीं होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, जिससे जीवनयापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब आत्मनिर्भरता का साधन मिल गया है। श्री साहू अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं। साथ ही सामुदायिक स्वच्छता परिसर की नियमित साफ-सफाई और उपयोग के प्रति भी जागरूक हैं। उन्होंने योजना के लिए शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

------------------------------

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से बदली रसोई की तस्वीर

गैस कनेक्शन मिलने से मिथलेश वर्मा को धुएँ से मिली मुक्ति

मुंगेली, 18 फरवरी 2026// प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों की महिलाओं के जीवन में सशक्त परिवर्तन का माध्यम बन रही है। धुएँ से मुक्ति के साथ सम्मानजनक और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ता यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है। इसी कड़ी में कभी लकड़ी और उपलों के धुएँ से भरी रसोई में आँखों की जलन और साँसों की तकलीफ झेलने वाली श्रीमती मिथलेश वर्मा की जिंदगी आज स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानपूर्ण रसोई के साथ नई दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उनके घर की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। गैस कनेक्शन मिलने के बाद से उन्हें धुंए से मुक्ति मिल गई है।

नगर पंचायत सरगांव की निवासी मिथलेश वर्मा ने बताया कि पहले खाना बनाने के लिए लकड़ी और कंडों पर निर्भर रहना पड़ता था। घर के भीतर धुएँ का घना गुबार भर जाता था, जिससे आँखों में लगातार जलन, खांसी और साँस लेने में परेशानी होती थी। स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ लकड़ी जुटाने और चूल्हे पर भोजन पकाने में अत्यधिक समय भी लगता था। कई बार समय पर भोजन बनाना भी कठिन हो जाता था। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने के बाद अब उनकी रसोई धुएँ से मुक्त है। समय की बचत हो रही है और परिवार को समय पर स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन मिल पा रहा है। पांच सदस्यीय परिवार की गृहिणी मिथलेश कहती हैं, अब रसोई में न धुआँ है, न परेशानी। खाना जल्दी बन जाता है और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलता है। मिथलेश वर्मा ने इस योजना को अपने जीवन का ‘वरदान’ मानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

----------------------------

श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रम पंजीयन में ई-केवाईसी अनिवार्य

मुंगेली, 18 फरवरी 2026// श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रम पंजीयन में ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। श्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि श्रमायुक्त कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग अंतर्गत पंजीकृत सभी निर्माण, संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपने पंजीयन का ई-केवाईसी पूर्ण करना आवश्यक होगा। राज्य शासन के निर्देशानुसार विभाग की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अब प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खाते में दिया जा रहा है। योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र श्रमिकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे, इसके लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू की गई है।

श्रम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के राशन कार्ड डाटा का श्रमिक पंजीयन डाटा से मिलान किया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों की पहचान की पुष्टि की जा सके। सत्यापन की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिन श्रमिकों के आधार एवं राशन कार्ड विवरण में समानता पाई जाएगी, उनका सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जहां नाम या अन्य विवरण में आंशिक भिन्नता पाई जाएगी, वहां संबंधित अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक सुधार किया जाएगा।

-----------------------------

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अंतर्गत आवेदन 31 मार्च तक

मुंगेली, 18 फरवरी 2026//  निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अंतर्गत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश हेतु आवेदन 31 मार्च तक किया जा सकता है। आवेदन वेबसाइट https://rte.cg.nic.in/student/dtudentApplication. पर किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन में दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र का निर्धारण कर लॉटरी आबंटन 13 से 17 अप्रैल तक, स्कूल दाखिला 01 मई से 30 मई तक किया जाएगा

------------------------------

शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन 02 मार्च तक

मुंगेली, 18 फरवरी 2026// जिले के ग्राम नवरंगपुर में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियों एवं अन्य सहकारी समितियों से 02 मार्च तक आवेदन मंगाए गए हैं।

लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) लोरमी में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी अधिक जानकारी संबंधित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

----------------------------

मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय चार दिवसीय आई.वाई.सी.एफ. प्रशिक्षण आयोजित

मुंगेली, 18 फरवरी 2026// मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर महोदय श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार शिशु एवं बाल पोषण को बेहतर बनाने हेतु 19 फरवरी तक जिला स्तरीय चार दिवसीय आई.वाई.सी.एफ. प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि यह प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप जायसवाल तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मणीलाल भास्कर द्वारा प्रतिभागियों को जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना, कुपोषण की दर में कमी लाना तथा समुदाय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण परामर्श सेवाएं सुनिश्चित करना है।

-------------------------------

जिफाइलेरिया उन्मूलन अभियान: 06 लाख 62 हजार 480 से अधिक लोगों को खिलाई गई दवा

77 प्रतिशत से अधिक लोगों ने किया सामूहिक दवा सेवन

मुंगेली, 18 फरवरी 2026// प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप देश को 2030 तक फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी मुक्त बनाने के उद्देश्य से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन अभियान अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी नागरिकों को डी.ई.सी., एल्बेंडाजोल एवं आईवरमेक्टिन दवा का संयुक्त रूप से सेवन कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि जिले में अब तक 06 लाख 62 हजार 480 से अधिक लोगों को दवा सेवन कराया जा चुका है, जो जिले के लक्ष्य का 77 प्रतिशत है।

डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे ने बताया कि मुंगेली विकासखण्ड में 660 बूथ, लोरमी विकासखण्ड में 560 बूथ और पथरिया विकासखण्ड में 400 बूथ सहित कुल 01 हजार 620 बूथ बनाए गए हैं। जिले में 01 हजार 790 दल के 03 हजार 580 से अधिक सदस्यों द्वारा दवा सेवन कराया जा रहा है। जिले मेें 08 लाख 51 हजार 895 से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा स्कूलों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ियों आदि शैक्षणिक संस्थानों में दवा सेवन कराया गया। द्वितीय चरण में 22 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा खिलाया जा रहा है। साथ ही 23 से 25 फरवरी तक छूटे हुए लोगों को मापअप राउंड अंतर्गत दवा सेवन कराया जाएगा।ला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. गिरीश कुर्रे ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के स्टाफ नर्स, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं काउंसलर फीडिंग डिमॉन्स्ट्रेटर भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को शिशु एवं बाल आहार संबंधी सही तकनीक, स्तनपान का महत्व, पूरक आहार की शुरुआत, कुपोषण की पहचान एवं प्रबंधन सहित व्यवहारिक डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जा रही है। चार दिवसीय इस प्रशिक्षण से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता आएगी।

-------------------------------

----ADVERTISMENT----


👉
CRASH COURSE👈


🚨 कोरबा में NEET/IIT-JEE की सबसे चर्चित कोचिंग!

ड्रॉपर बैच+हॉस्टल सुविधा क्या आपका बच्चा तैयार है।

👉 Korba 

👉 NEET2026 

👉 IITJEE 

👉 IQRAClasses 

 👉 MedicalPreparation 

 👉 EngineeringDream


 🟣लोकेशन भी आसान 

 👉Near Niharika Talkies, Korba (C.G.) 

📞 8962373124 

📞 7999849644 

📞 9827109471

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ