मुंगेली, 16 फरवरी 2026।
सड़क सुरक्षा को लेकर मुंगेली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में 15 फरवरी 2026 को सरगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 130 पर ग्राम किरना के पास एक कार चालक को स्टंटबाजी करते पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार वाहन क्रमांक CG-22AH/0214 (वेन्यू कार) पर सवार युवक सार्वजनिक सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन चला रहा था, जिससे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था।
मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई-
मामले में सरगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। नियमों के उल्लंघन पर ₹12,000 का समन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंटबाजी करना दंडनीय अपराध है और इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं।
सतत निगरानी जारी-
पुलिस विभाग के अनुसार जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। विशेषकर हाईवे और मुख्य मार्गों पर स्टंटबाजी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
पुलिस ने आम नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सार्वजनिक सड़कों को स्टंट या रेसिंग के लिए इस्तेमाल न करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
मुंगेली पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
_________________________
👉 खबरें और भी है -
Sdm व तहसीलदार ने की मारपीट
https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/02/sdm-tahsildar-ne-ki-marpit-Balrampu-cgr
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 2026
https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/02/chhattisgarh-vidhan-sabha-budget-satra-2026-vishleshan.html
हाईकोर्ट का फैसला वाट्सअप चैट
https://koshalbhuminews.blogspot.com/2026/02/chhattisgarh-high-court-whatsapp-chat-call-recording-admissible-matrimonial-cases.html

%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ