‘देश जानता है आप पहले से ही नंगे हो’, युवा कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन पर कसा तंज
प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब दुनिया के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भारत की तकनीकी प्रगति और डिजिटल भविष्य पर चर्चा करने आए थे, तब कांग्रेस विरोध के नाम पर अमर्यादित आचरण कर रही थी।
“कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?”
पीएम मोदी ने कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा, “मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं—देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, तो कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?”
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह इस तरह के प्रदर्शनों के जरिए ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री ने इसे कांग्रेस की “मानसिक हताशा” करार दिया।
https://twitter.com/i/status/2025495422798791136
वैश्विक मंच पर देश की छवि का मुद्दा
प्रधानमंत्री ने कहा कि विरोध करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विदेशी मेहमानों के सामने मर्यादा की सीमाएं लांघना और देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एआई समिट जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसे प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।
विकास बनाम नकारात्मक राजनीति
हालांकि कार्यक्रम नमो भारत और मेरठ मेट्रो के उद्घाटन से संबंधित था, लेकिन अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस के आचरण पर विशेष फोकस रखा। उन्होंने कहा कि एक ओर केंद्र सरकार देश को हाई-स्पीड रेल, आधुनिक मेट्रो नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ रही है, वहीं विपक्ष नकारात्मक राजनीति में उलझा हुआ है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर उचित जवाब देगी।

%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ