Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। रायपुर में पैसों की बारिश कराने BJP पार्षद से ठगी:3.50 लाख को 100 गुना करने झांसा,तांत्रिक ने अनुष्ठान कर नकली-नोटों से भरा थैला थमाया
BREAKING

रायपुर में पैसों की बारिश कराने BJP पार्षद से ठगी:3.50 लाख को 100 गुना करने झांसा,तांत्रिक ने अनुष्ठान कर नकली-नोटों से भरा थैला थमाया

 

रायपुर में पैसों की बारिश कराने BJP पार्षद से ठगी:3.50 लाख को 100 गुना करने झांसा,तांत्रिक ने अनुष्ठान कर नकली-नोटों से भरा थैला थमाया



रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों की बारिश कराने और 100 गुना करने का झांसा दिया गया। फिर ठक्कर बापा वार्ड के बीजेपी पार्षद रुस्तम कुर्रे से 3 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। कथित तांत्रिकों ने अनुष्ठान कर नकली नोटों से भरा झोला थमा दिया। असली पैसों को लेकर भाग गए।

पीड़ित पार्षद रुस्तम कुर्रे की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उन्हें पकड़कर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूरे मामले का खुलासा जल्द करेगी। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की है।

इससे पहले, बिलासपुर में एक शख्स ने 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा दिया था। कथित तांत्रिक ने बिल्हा के सबंलपुरी में कांग्रेस समर्थित सरपंच पति के घर अनुष्ठान का वीडियो बनाया। जिसमें पैसों की गड्डी के सामने नारियल, अगरबत्ती रखकर पूजा की। फिर अचानक ऊपर से पैसों की बारिश होने लगी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ