Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। सामुदायिक पुलिसिंग की अनूठी पहल: पेरमापाल में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
BREAKING

सामुदायिक पुलिसिंग की अनूठी पहल: पेरमापाल में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

 


कोंडागांव

जिला पुलिस कोंडागांव द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सुदूर वनांचल क्षेत्रों में सामाजिक समरसता और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम पेरमापाल में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव (एसडीओपी मर्दापाल) के संरक्षण एवं थाना प्रभारी बयानार श्री राकेश कुमार राठौर के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है।

दिनांक 16 फरवरी 2026 को आयोजित उद्घाटन समारोह में उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पेरमापाल के सरपंच श्री दसरू नेताम, फूल सिंह कोर्राम, माटी पुजारी तिजू राम कोर्राम, ग्राम पटेल बज्जू राम कोर्राम, गायता पट्टू राम कोर्राम, बुध राम कोर्राम, सिरहा ऊसारू राम कोर्राम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही रेंगागोंदी, बयानार, केजंग, मुंगवाल, चेरंग और नरिहा के सरपंचों सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व ग्रामीणों की आस्था और परंपरा के अनुरूप गांव के माटी पुजारी, गायता, पेरमा पुजारी, सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा कुलदेवी-देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर आयोजन की सफलता एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रतियोगिता में शामिल कुल 16 टीमों के बीच खेल का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित ग्रामीणों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना का विकास, आपसी भाईचारे को बढ़ावा तथा पुलिस और ग्रामीणों के बीच विश्वास और सहयोग को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

यह आयोजन सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच आपसी समन्वय और विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ