धान खरीदी में भाजपा सरकार की नाकामी, खरीदी की तारीख बढ़ाने और एक मुश्त धान की राशि देने की मांग पर "आप" ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव
रायपुर, 10 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीति के कारण प्रदेश के लगभग 3 लाख किसान अब तक धान नहीं बेंच पाये हैं, धान की राशि एक मुश्त देने तथा धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांगो को लेकर आज 10 फरवरी 2026 को आम आदमी पार्टी ने रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देवलाल नरेटी ने बताया कि धान बुवाई से लेकर अब तक सरकार ने किसानों को अनदेखा किया है। कभी बीज नहीं, कभी खाद नहीं और जब धान कट गया तो टोकन के लिए किसानों को भटकना पड़ा और उन्हें अपमानित किया गया। आज भी लगभग 3 लाख किसान धान नहीं बेंच पाये हैं उन्होंने जो कर्जा लिया है वे उसको कैसे पटाएंगे? उन्हें यह सरकार आत्महत्या करने मजबूर कर रही है। धान खरीदी में सरकार पूरी तरह विफल रही है।यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के खिलाफ सुनियोजित साजिश है। सरकार ने कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को सड़क पर खड़ा कर दिया है। अगर सरकार ने तुरंत धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाई, तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि धान बेचने के बाद भी किसानों को उनका पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है। किसान सुबह 4 बजे से को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर लाइन में खड़ा रहता है और उसे एक बार में सिर्फ 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। और सरकार ने साजिश के तहत छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण करवाया,खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की लिमिट घटाई और टोकन व्यवस्था को जानबूझकर बिगाड़ा। दरअसल सरकार की किसानों से एक एक दाना धान खरीदने की मंशा ही नहीं है।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ में साय सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। केंद्र की अमेरिका से ट्रेड डील किसान-विरोधी नीति का परिणाम है और यह ट्रेड डील आने वाले समय में भारतीय कृषि व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर देगी।
मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी 6 फरवरी को बंद कर दिया है उसे 28 फरवरी तक बढ़ाया जाये या जब तक प्रदेश के किसानों का एक एक दाना खरीदने तक किया जाये। आज का यह घेराव किसानों के हक़ की लड़ाई है और जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी,आम आदमी पार्टी इस आंदोलन और तेज़ करेगी।
आज के मुख्यमंत्री निवास घेराव में आम आदमी पार्टी की ओर से देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा वदूद आलम,दुर्गा झा, भानु प्रकाश चंद्रा, सूरज उपाध्याय, राजेंद्र बहादुर,मिथलेश बघेल,तारेंद्र चंद्राकर, अनुषा जोसेफ, चंद्रमणि वर्मा, मुन्ना बिसेन,पलविंदर सिंग पन्नू,विजय कुमार झा, मिहिर कुर्मी, इमरान खान,पवन सक्सेना, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, शशि लकड़ा, करमजीत, संजीत विश्वकर्मा,गीतेश्वरी बघेल,अज़ीम खान,सागर क्षीर सागर,हरेश चक्रधारी, मनोज दुबे, घनश्याम चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, भूपेन्द्र चंद्राकर, महेश यादव, चमन यादव, भुनेश्वर डहरिया, नरेंद्र नाग,राजू सलाम, राकेश झाबक, इरफान इल्लु, के ज्योति, रवि जायसवाल सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहे।



%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ