Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। जमीन विवाद में जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार,केशकाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए
BREAKING

जमीन विवाद में जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार,केशकाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

 

           जमीन विवाद में जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार

                           केशकाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजे गए

केशकाल/कोंडागांव// थाना केशकाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गारका में जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में दो सगे भाइयों पर एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला करने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी 2026 को पीड़िता ने थाना केशकाल में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति प्रदीप सिन्हा अपने घर की बाड़ी में फेसिंग के लिए मजदूरों से तार खूंठा लगवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सुंदर लाल सिन्हा और किशुन सिन्हा मौके पर पहुंचे और जमीन को लेकर विवाद करने लगे।

आरोप है कि दोनों आरोपियों ने एकजुट होकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। विवाद के दौरान सुंदर लाल सिन्हा ने प्रदीप सिन्हा के पैर पकड़ लिए, जबकि किशुन सिन्हा ने लोहे के सब्बल से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया।

मामले में थाना केशकाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं 109, 296 एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों— सुंदर लाल सिन्हा (60) एवं किशुन सिन्हा (58), निवासी ग्राम गारका— को 9 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

👉....इस कार्रवाई में निरीक्षक विकास बघेल, उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत देवांगन सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ