Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग का महा अभियान
BREAKING

जंगलों की सुरक्षा के लिए वन विभाग का महा अभियान

 अग्नि सुरक्षा व अवैध कटाई रोकने ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

23 फरवरी 2026 कोंडागांव। लक्ष्मीनाथ नाग 

छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जिला कोंडागांव द्वारा जंगलों में अग्नि सुरक्षा और अवैध कटाई की रोकथाम को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस महा अभियान के तहत माकड़ी विकासखंड एवं गम्हरी वन परिक्षेत्र सहित आसपास के सभी वन क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) के निर्देशानुसार वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जंगलों में आग लगने से होने वाले गंभीर नुकसान की जानकारी दे रहे हैं। उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि वन संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही जंगलों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय, सतर्कता बरतने के तरीके तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कटाई की सूचना तुरंत वन विभाग को देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में डिप्टी सहायक श्री हीरामन मांडवी, श्री राजूराम नेताम, श्री संनत पोयाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने वन संरक्षण, अग्नि सुरक्षा और अवैध कटाई रोकने में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगलों में आग लगने से बहुमूल्य वन संपदा नष्ट होती है, वन्यजीवों का जीवन खतरे में पड़ता है और पर्यावरण संतुलन पर गंभीर असर पड़ता है। इसी को देखते हुए यह महा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इस अभियान में लोककला संस्था, तेलीबांधा (रायपुर) का भी सहयोग मिल रहा है, जो लोककला और सांस्कृतिक माध्यमों से ग्रामीणों को वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दे रही है।

अंत में वन विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जंगलों को आग से बचाने, अवैध कटाई रोकने और समय पर सूचना देकर वनों की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


--------------

👉CRASH COURSE👈

🚨 कोरबा में NEET/IIT-JEE की सबसे चर्चित कोचिंग!

ड्रॉपर बैच+हॉस्टल सुविधा क्या आपका बच्चा तैयार है।

👉 Korba

👉 NEET2026

👉 IITJEE

👉 IQRAClasses

 👉 MedicalPreparation

 👉 EngineeringDream


 🟣लोकेशन भी आसान

 👉Near Niharika Talkies, Korba (C.G.)

📞 8962373124

📞 7999849644

📞 9827109471

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ