माकड़ी मंडल में किया गया पुतला दहन, कांग्रेस पर साधा निशाना
23 फरवरी 2026 कोंडागांव/माकड़ी। लक्ष्मीनाथ नाग
जिला कोंडागांव के माकड़ी मंडल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।
भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस द्वारा किया गया प्रदर्शन देश की गरिमा और सम्मान के विरुद्ध है। उनका कहना था कि जब विश्व के लगभग 100 देशों के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे, उस समय किया गया विरोध भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की प्रतिष्ठा से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की राजनीति अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है, लेकिन राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर किसी भी गैर-जिम्मेदाराना कृत्य का विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से करती रहेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में दीपेंद्र नाग (जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा), चंदन साहू (जिला प्रवक्ता, भाजपा), संजू ग्वाल (मंडल अध्यक्ष, भाजपा), ललित पोयाम (महामंत्री, भाजपा), मनोज साहू (पूर्व जिलाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा), विष्णु कुमार पाण्डेय (जिला मंत्री, किसान मोर्चा), रोशन सेन (जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा), निर्माण कश्यप (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण, अनुशासित और तय कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुआ।
--------------
🚨 कोरबा में NEET/IIT-JEE की सबसे चर्चित कोचिंग!
ड्रॉपर बैच+हॉस्टल सुविधा क्या आपका बच्चा तैयार है।
👉 Korba
👉 NEET2026
👉 IITJEE
👉 IQRAClasses
👉 MedicalPreparation
👉 EngineeringDream
🟣लोकेशन भी आसान
👉Near Niharika Talkies, Korba (C.G.)
📞 8962373124
📞 7999849644
📞 9827109471


%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ