Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। केंद्राध्यक्ष नियुक्ति में बड़ा खेल: प्राचार्यों को हटाकर जूनियर व्याख्याताओं को दी जिम्मेदारी
BREAKING

केंद्राध्यक्ष नियुक्ति में बड़ा खेल: प्राचार्यों को हटाकर जूनियर व्याख्याताओं को दी जिम्मेदारी

 


रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बोर्ड परीक्षा के केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए किए गए नियुक्ति आदेशों में कथित अनियमितता सामने आई है।

रायगढ़ विकासखंड के तिलगा, नटवर और तारापुर स्थित स्कूलों में पहले प्राचार्यों को केंद्राध्यक्ष बनाया गया था। बाद में अचानक आदेश बदलते हुए प्राचार्यों को हटा दिया गया और उनकी जगह जूनियर व्याख्याताओं को केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इस फैसले को लेकर शिक्षा जगत में चर्चा और नाराजगी का माहौल है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जहां पर्याप्त संख्या में प्राचार्य उपलब्ध हों, वहां केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी उन्हीं को दी जानी चाहिए। इसके बावजूद रायगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा आदेश में बदलाव किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

बताया जा रहा है कि तारापुर परीक्षा केंद्र में ऐसे व्याख्याता को केंद्राध्यक्ष बना दिया गया है, जिन पर पहले नकल कराने के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

शिक्षा से जुड़े लोगों का कहना है कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्राध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर अनुभवी और जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति आवश्यक है। इस मामले में तत्काल समीक्षा कर प्राचार्यों की पुनः नियुक्ति की मांग उठ रही है।

रीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंडल स्तर पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ