मर्दापाल मंडल में ₹2 करोड़ 18 लाख 47 हजार के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, क्षेत्र में विकास को मिलेगी नई गति
![]() |
| गोकुल बैध |
विधानसभा अंतर्गत मर्दापाल मंडल में ₹2 करोड़ 18 लाख 47 हजार की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गोकुल बैध ने छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक माननीय केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गोकुल बैध ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि मंत्री केदार कश्यप के सतत प्रयासों एवं जनहितकारी सोच के परिणामस्वरूप नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मर्दापाल मंडल को करोड़ों रुपए की सौगात मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे आमजन का जीवन स्तर सुधरेगा। उन्होंने आगे कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में व्यापार-व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। मंत्री केदार कश्यप सदैव क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजन की मांगों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनकी इस पहल से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
गोकुल बैध ने कहा कि यह सौगात केवल मर्दापाल मंडल ही नहीं, बल्कि पूरे नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है। इससे क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी तथा जनता को दीर्घकालीन सुविधाएं प्राप्त होंगी।उन्होंने अंत में मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर कार्य होते रहेंगे।

%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ