Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। राज्य स्तरीय भव्य डी.जे. डांस प्रतियोगिता का आयोजन 23 फरवरी को छोटेराजपुर में
BREAKING

राज्य स्तरीय भव्य डी.जे. डांस प्रतियोगिता का आयोजन 23 फरवरी को छोटेराजपुर में

 वार्षिक मेला-मड़ई के उपलक्ष्य में नवयुवक समिति का भव्य आयोजन, विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार

बड़ेराजपुर/कोण्डागांव, 21 फरवरी 2026। ग्राम पंचायत छोटेराजपुर (बड़ेराजपुर) में वार्षिक मेला-मड़ई के उपलक्ष्य में नवयुवक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में चतुर्थ वर्ष 2026 का द्वितीय राज्य स्तरीय रात्रिकालीन भव्य डी.जे. डांस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 फरवरी 2026, सोमवार को किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं एवं प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य भर के प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी नृत्य प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को एकल नृत्य, युगल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एकल नृत्य हेतु 100 रुपए, युगल नृत्य हेतु 200 रुपए तथा सामूहिक नृत्य हेतु 300 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

👉    आकर्षक नगद पुरस्कार की घोषणा  

  • सामूहिक एवं युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 8,000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 4,000 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 2,000 रुपए तथा पंचम पुरस्कार 1,000 रुपए नगद प्रदान किए जाएंगे।
  • इसी प्रकार एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3,000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 1,500 रुपए, तृतीय पुरस्कार 1,000 रुपए, चतुर्थ पुरस्कार 500 रुपए तथा पंचम पुरस्कार 300 रुपए नगद प्रदान कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

रात्रिकालीन कार्यक्रम में भोजन एवं व्यवस्था उपलब्ध

आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों के लिए रात्रि 9:00 बजे तक भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने नृत्य गीत पेन ड्राइव या मोबाइल में साथ लाना अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में प्रवेश पंजीयन पूर्ण भुगतान के पश्चात ही मान्य होगा तथा प्रतियोगिता में निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।

👉 समिति एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग

इस भव्य आयोजन में ग्राम पंचायत छोटेराजपुर के सरपंच  सुबोध मंडावी, भाजपा मंडल महामंत्री  सुकदास मरकाम,  राम प्रसाद मरकाम (अध्यक्ष),  सुभाष मरकाम (उपाध्यक्ष),  प्रवेश यादव (कोषाध्यक्ष) सहित समिति के पदाधिकारी एवं समस्त ग्रामवासी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

आयोजन समिति ने क्षेत्र सहित राज्य के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

📲 संपर्क सूत्र:

आशीष नाग – 9575897015

लाकेश यादव – 6266646593

इकेश मरकाम – 8839178672

राजवीर विश्वकर्मा – 7805048920

     आयोजक – नवयुवक समिति एवं समस्त ग्रामवासी, छोटेराजपुर    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ