Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे...5 मौतें:रायपुर में डिवाइडर-पोल से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, बिलासपुर में रेलकर्मी समेत 2 की गई जान
BREAKING

छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसे...5 मौतें:रायपुर में डिवाइडर-पोल से टकराई कार, 3 युवकों ने तोड़ा दम, बिलासपुर में रेलकर्मी समेत 2 की गई जान

छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। रायपुर के आरंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारागांव के पास कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, फिर पोल से जा भिड़ी। हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई।

मृतकों में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) शामिल है। घायल की पहचान मिथलेश धीवर (23) के रूप में हुई है। वहीं, बिलासपुर में दो बाइकों टक्कर में रेलकर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। युवक बारात में शामिल होने जा रहे थे। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे युवक

आरंग पुलिस के अनुसार, टाटा विस्टा (CG 04 HD 2156) में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे। शुक्रवार रात वापसी के दौरान पारागांव के पास ड्राइवर ने कार से अचानक नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर पोल से जा भिड़ी। कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसे में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल हालत गंभीर है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहगीरों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। शुरुआत जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।


बिलासपुर में दो बाइक की टक्कर, 2 की मौत

बिलासपुर में शुक्रवार की देर शाम दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक रेलकर्मी और दूसरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक के पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार भरवीडीह निवासी मनहरण कमल (61) रेलवे में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। कोटा रेलवे स्टेशन पर उनकी पोस्टिंग थी। शुक्रवार शाम मनहरण ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 AJ 4464 में सवार होकर कोटा जाने के लिए निकला था।

अभी वो जूना शहर के पास पहुंचा था। उसी समय सामने से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गई।


बारात में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 10 BV 9022 में सवार शिव धनुहार (35) और कृष्णा धनुहार एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क से दूर जा गिरे।

वहीं, उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रेलकर्मी मनहरण कमल और शिव धनुहार के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि, कृष्णा धनुहार गंभीर रूप से घायल है।



बारात में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 10 BV 9022 में सवार शिव धनुहार (35) और कृष्णा धनुहार एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क से दूर जा गिरे।

वहीं, उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रेलकर्मी मनहरण कमल और शिव धनुहार के सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि, कृष्णा धनुहार गंभीर रूप से घायल है।


घायल युवक बिलासपुर रेफर, दोनों शव को पीएम के लिए भेजा

इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तत्काल पुलिस के डायल 112 को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णा को इलाज के लिए एंबुलेंस रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं, दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी शिफ्ट करा दिया गया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ