Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। मर्दापाल मेले में ‘विकसित भारत जी-राम-जी योजना’ का स्टॉल, 28 पंचायतों के हितग्राहियों की हो रही ई-केवाईसी
BREAKING

मर्दापाल मेले में ‘विकसित भारत जी-राम-जी योजना’ का स्टॉल, 28 पंचायतों के हितग्राहियों की हो रही ई-केवाईसी

 ग्रामीणों को योजनाओं की दी जा रही विस्तृत जानकारी,22 फरवरी तक चलेगा विशेष शिविर

कोंडागांव। जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत मर्दापाल में आयोजित मेला स्थल पर विकसित भारत जी-राम-जी योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विशेष स्टॉल लगाया गया है। इस अवसर पर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर के दौरान नेटवर्क विहीन पंचायतों के हितग्राहियों, आधार फेस डिटेक्शन से संबंधित तकनीकी समस्याओं से जूझ रहे हितग्राहियों तथा अब तक ई-केवाईसी से वंचित हितग्राहियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है।

इस शिविर में जनपद पंचायत क्षेत्र की कुल 28 पंचायतों के हितग्राही शामिल हो रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलने की संभावना है। शिविर का आयोजन 20 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है।

यह आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोंडागांव के निर्देशानुसार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा हितग्राहियों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से उन्हें योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हो रही हैं, जिससे उन्हें काफी सुविधा मिल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ