रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में कार्रवाई, पांच लाख रुपये का माल जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 किलोग्राम गांजे के साथ दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि भाठागांव स्थित रावणभाठा मैदान के पास दो महिलाएं बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टिकरापारा थाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम गठित की गई और बताए गए स्थान पर घेराबंदी की गई।
मौके पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी दो महिलाओं को चिन्हित कर रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम खिलेश्वरी वर्मा और इसरत बानो बताए। तलाशी के दौरान उनके पास रखे बैग में पैक किया हुआ गांजा मिला, जिसे मौके पर जब्त कर लिया गया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से कुल 10 किलो गांजा बरामद किया। टिकरापारा थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 137/26 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 20बी के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।
नेटवर्क की तलाश में पूछताछ जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं से फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया और किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।
------------------------------------
----Advertisement----
--------------
👉CRASH COURSE 👈
🚨 कोरबा में NEET/IIT-JEE की सबसे चर्चित कोचिंग!
ड्रॉपर बैच+हॉस्टल सुविधा क्या आपका बच्चा तैयार है।
👉 Korba
👉 NEET2026
👉 IITJEE
👉 IQRAClasses
👉 MedicalPreparation
👉 EngineeringDream
🟣लोकेशन भी आसान
👉Near Niharika Talkies, Korba (C.G.)
📞 8962373124
📞 7999849644
📞 9827109471

%202025.jpg%20(1).jpeg)
%202025.jpg%20(1).jpeg)
0 टिप्पणियाँ