Breaking
AdSense का जो verification code लगाया है, उसे साइट से हटाना नहीं है। रायपुर की खास खबरें-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया आत्मीय अभिनंदन
BREAKING

रायपुर की खास खबरें-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किया आत्मीय अभिनंदन

 

प्रदेश की प्रगति के प्रेरणास्रोत को शुभकामनाएं — उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर। हम सभी के मार्गदर्शक एवं छत्तीसगढ़ के कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के पावन अवसर पर आज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें गमछा पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर उन्नति की कामना की।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उनकी सादगी, कार्यकुशलता और प्रदेश के प्रति समर्पण भाव प्रत्येक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहेगा और आमजन को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के ,  रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह,श्री पियूष मिश्रा, सहित अन्य गणमान्य जन एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से परिपूर्ण रहा। उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए आगामी समय में छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

------------------------------------


उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा कार्य, पंडरी जिला अस्पताल में फल वितरण

विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में सेवा का संकल्प, मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को बनाया जनसेवा का पर्व, विधायक पुरंदर मिश्रा की प्रेरणा से मरीजों के बीच बांटी मुस्कान

उत्तर विधानसभा में सेवा और संवेदना की मिसाल, विधायक पुरंदर मिश्रा के मार्गदर्शन में हुआ फल वितरण कार्यक्रम

रायपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से पंडरी जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। 

विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है। मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के रूप में मनाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर मानवीय मूल्यों को सशक्त करने का प्रयास किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं प्रदेश के सफल नेतृत्व की कामना की।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन, भाजपा रायपुर जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, श्री सौरव मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री पंकज जगत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं का सेवाभाव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा सराहनीय रही।

अंत में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास और सुशासन की दिशा में अग्रसर है।

-----------------------------------

आध्यात्मिक निष्ठा और राजधर्म का अनूठा संगम मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के बढ़ते कदम


रायपुर
: छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों एक युवा नेतृत्व की चर्चा चहुंओर है, जो न केवल मंत्रालय की फाइलों में जनहित खोजता है, बल्कि पदयात्राओं के जरिए समाज की जड़ों से भी जुड़ा हुआ है। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार के युवा कैबिनेट मंत्री और आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब की। मात्र 36 वर्ष की आयु में वे जिस परिपक्वता के साथ 'धर्म' और 'शासन' के बीच संतुलन बना रहे हैं, वह प्रदेश के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गया है। ​गुरु खुशवंत साहेब वर्तमान में 'सतनाम सद्भाव पदयात्रा' के माध्यम से गुरु घासीदास बाबा के शांति, मानवता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है।
​"सतनाम का मार्ग सत्य और सेवा का मार्ग है। एक गुरु के रूप में मेरा धर्म समाज को जोड़ना है, और एक मंत्री के रूप में मेरा कर्म प्रदेश की सेवा करना है।"
— गुरु खुशवंत साहेब


प्रशासनिक दक्षता में भी अव्वल
​आमतौर पर यह माना जाता है कि आध्यात्मिक यात्राओं और सार्वजनिक कार्यक्रमों के बीच प्रशासनिक कार्यों में बाधा आ सकती है, लेकिन गुरु खुशवंत साहेब ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया है।
समय प्रबंधन: अपनी पदयात्रा के अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी वे विभाग की समीक्षा बैठकें और जनसुनवाई के लिए समय निकालना नहीं भूलते।

​निष्ठा और लगन: मंत्री पद की गरिमा और जिम्मेदारी को वे पूर्ण समर्पण के साथ निभा रहे हैं, जिससे उनके विभागों में त्वरित निर्णय और विकास कार्यों में गति देखी जा रही है।

युवा जोश: छत्तीसगढ़ के सबसे कम उम्र के मंत्रियों में से एक होने के नाते, उनकी कार्यशैली में आधुनिक दृष्टिकोण और पारंपरिक मूल्यों का अद्भुत समावेश है।
सामाजिक समरसता के प्रेरक स्तंभ उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भाव का एक जीवंत उदाहरण है। वे केवल एक समुदाय विशेष के नेता नहीं, बल्कि 'सर्वजन हिताय' की भावना से कार्य कर रहे हैं। उनके व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्हें गुरु का आचरण भी आता है और सत्ता की जिम्मेदारी को जनसेवा का माध्यम बनाना भी बखूबी आता है।
छत्तीसगढ़ के इस युवा मंत्री की सक्रियता यह दर्शाती है कि यदि इरादे नेक हों और संकल्प दृढ़, तो व्यक्ति अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए आधुनिक शासन व्यवस्था में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकता है। गुरु खुशवंत साहेब का यह सफर केवल एक नेता का सफर नहीं, बल्कि एक 'सेवक' की संकल्प यात्रा है।

-----------------------------


निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने नाली को जाम करने और गन्दगी मिलने पर रिंग रोड  स्थित रेस्टोरेंट और बार  पर किया 6000 रूपये ई  जुर्माना


रायपुर- आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार  की स्वच्छता का औचक निरीक्षण जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री अनिल झा एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने किया गया. औचक निरीक्षण के दौरान रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार में गन्दगी पायी गयी और नाली को जाम किये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पायी गयी.नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी और नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने  सम्बंधित रिंग रोड स्थित रेस्टोरेंट और बार के संचालक पर स्थल पर तत्काल 6000 रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया.

----------------------------

रायपुर नगर निगम एक जनसेवी संस्था है, जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं है

विद्युत नियामक आयोग नगर निगम रायपुर को ग्रास सब्सिडाइजेशन श्रेणी में ना रखे और व्यबसायिक दर श्रेणी से बाहर रखे अधिक बिजली बिल के कारण आवश्यक सेवाएँ प्रभावित होंगी.
महापौर मीनल  ने छग विद्युत नियामक आयोग के समक्ष जनहित में रखे अनेक सुझाव

रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जनसेवी संस्था है, जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं है. छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग रायपुर नगर पालिक निगम को व्यवसायिक दरों की श्रेणी से बाहर रखे. रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग सलाहकार समिति की बैठक में सम्मिलित होकर जनहित में नगर हित से जुडी अनेक सुझावों को विद्युत नियामक आयोग के समक्ष रखा.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विद्युत विनामक आयोग सलाहकार समिति की बैठक में स्पष्ट कहा कि रायपुर नगर निगम एक जनसेवी संस्था है, जिसका उद्देश्य मुनाफा कमाना नहीं है.नगर निगम जनसेवा कार्य शहर में करता है. स्टीट लाईट, वाटर पम्प, सार्वजनिक शौचालय पर विद्युत पावर कम्पनी को कमर्शियल टेरिफ की दरें नहीं लगानी चाहिए. इस हेतु विद्युत विभाग को पब्लिक यूटिलिटी स्लेब बनाना चाहिए, जो डोमेस्टिक दर के समान हो. महापौर ने नियामक आयोग के समक्षकहा कि  दरों को 7.35 रू प्रति यूनिट के स्थान पर 5.10 रू. प्रति यूनिट किया जाना चाहिए.


महापौर ने विद्युत नियामक आयोग के समक्ष कहा कि नगर  निगम एक जनसेवी संस्था है, उसको ग्रास सब्सिडाइजेशन श्रेणी में ना रखा जाये.कारण कि बिजली बिल अधिक आने के कारण नगर निगम रायपुर को आवश्यक मूलभूत नागरिक सेवा सफाई, पानी आदि के बजट में कटौती करनी पड़ रही है.
महापौर ने कहा कि नगर निगम को राहत मिलेगी, तो नगर निगम विद्युत की बचत कर पायेगा. 300 करोड़ रू का बिजली बिल और उस पर 50 करोड़ रू का सरचार्ज नगर निगम रायपुर को अंततः यूजर चार्ज और सम्पतिकर के रूप में ही जनता की जेब से वसूलना होगा, अतः नगर निगम रायपुर को व्यवसायिक दर श्रेणी से बाहर रखें.

------------------------------------------

रमजान के अवकाश को निरस्त करना राज्य सरकार के बदले की भावना से कार्य करने का धोतक है- विजय झा, प्रदेश अध्यक्ष (कर्मचारी विंग ),आप


रमजान में 1 घंटे पहले छुट्टी पर सरकार और वक्फ बोर्ड दोनों की स्थिति असमंजस पूर्ण -अज़ीम खान, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष,
आप


रायपुर‌
, 21 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ राज्य में मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को प्रतिवर्ष रमजान के महीने में कार्यालय बंद होने के 1 घंटा पूर्व अवकाश की पात्रता भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही वर्ष 2005, 2008 एवं 2015 तक जारी किया गया था‌। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा एवं लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान ने बताया है कि शासन के अधिकृत सुविधा हैण्ड बुक में रमजान के महीने में अवकाश का उल्लेख प्रतिवर्ष के लिए रमजान प्रारंभ होने से रमजान समाप्ति तक किया गया है।  19 फरवरी को रमजान का महीना प्रारंभ होते ही इस आदेश के संबंध में चर्चा प्रारंभ हो गई। राज्य सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों से बदले की भावना व धार्मिक राग द्वेष के कारण पूर्व में स्वयं के सरकारों द्वारा जारी आदेश को निरस्त करने का आदेश 20 फरवरी को जारी करते हुए मीडिया समाचार पत्र में जारी 1 घंटे के रमजान के अवकाश को भ्रामक एवं आधारहीन निरूपित किया है। कहीं ना कहीं जाति धर्म संप्रदाय में खुलेआम बाटा जा रहा है। यह निंदनीय एवं संविधान के विपरीत है। 

रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान ने वक़्फ़ बोर्ड चेयरमेन सलीम राज पर तंज करते हुए कहा सरकार की इतनी चापलूसी भी सही नही, समाज के खिलाफ लगातार बयान बाजी करते करते समाज मे तो सम्मान है नही सरकार भी अब मजाक बनाने लग गई है ।

दरअसल सोशल मीडिया में पिछले 24 घंटे के दौरान कई ऐसी खबरें चली हैं, जिनमें वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन डा. सलीम राज के हवाले से दावा किया गया है कि मुस्लिम कर्मचारियों को छुट्टी से एक घंटा पहले ही कार्यालय छोड़ने की चिट्ठी जारी की गई है। कुछ खबरों में तो यह भी कहा गया है कि चेयरमैन ने सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया है। तो क्या वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को सरकार ने ग़लत जानकारी दी या फिर सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का मज़ाक बनाया गया?
पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग की ओर से जारी चिट्ठी में कहा गया है कि इस तरह के जो भी समाचार आ रहे हैं, वह तथ्यहीन और भ्रामक हैं।
विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है कि तत्काल इस आदेश को निरस्त करते हुए रमजान के महीने में रोजा समाप्ति के 1 घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने के अवकाश को पुन जारी किया जावे।।  







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ